बिलासपुर : सकरी चौक में कांग्रेस नेता ज़िला महामंत्री संजू त्रिपाठी की मौत फॉर्च्यूनर में सवार को अज्ञात ने छह गोली मारी है।

सकरी चौक में अभी-अभी फॉर्च्यूनर सवार एक व्यक्ति को अज्ञात व्यक्ति ने छह गोली मारी है और गोली मारकर फरार हो गया है। गोली लगने से संजू त्रिपाठी की मौत हो गयी।
बिलासपुर / जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री संजीव त्रिपाठी (संजू त्रिपाठी) की आज शाम लगभग 4:00 बजे के आसपास सकरी चौक में फॉर्च्यूनर में सवार होकर आए अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली किसने और क्यों मारी अभी तक पता नहीं चल पाया है मगर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच चुके हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है वाहन में सवार संजू त्रिपाठी कोटा की तरफ जा रहे थे इसी दौरान उन पर हमला किया गया है बताया जा रहा है कि उनके शरीर में छह गोली मारी गई है जिसमें एक शेर को छेद कर बाहर निकल गई है जिससे मौके पर ही संजू त्रिपाठी की मौत हो गई है संजू त्रिपाठी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जय नारायण त्रिपाठी के पुत्र है।

न्यायधानी में ही दिनदहाड़े हत्या से लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर बेहद आक्रोश है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ में लगातार बदहाल होती कानून व्यवस्था भूपेश सरकार के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है।

मृत संजू त्रिपाठी।जघन्य हत्याकांड से दहली न्यायधानी

By admin