भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा दोनों को जोर का झटका धीरे से –
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और बिलासपुर लोकसभा से भाजपा के सांसद के साथ ही मुंगेली के विधायक पुन्नू राम मोहल्ले के गृह क्षेत्र मुंगेली के तीन भाजपा पार्षद आज 20 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।


मुंगेली नगर पालिका के तीन भाजपा पार्षदों ने किया कांग्रेस प्रवेश।

पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के समक्ष किया प्रवेश।

कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की नीतियों से प्रभावित हो कर कांग्रेस प्रवेश किया।

भाजपा पार्षद सोनी जांगड़े,
मोना नागरे, मोतिम बाई सोनकर ने भाजपा छोड़ कांग्रेस नेतृत्व में जताई आस्था ।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ,प्रभारी महामंत्री सीमा वर्मा ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर बैस, राकेश पात्रे, शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा उपस्थि थे ।


भाजपा अपने संगठन को मजबूत करने के लिए और आने वाले 3 महीने के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए 24 दिसंबर और 25 दिसंबर को राजनांदगांव में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक करने जा रही है उसके पहले भाजपा को और उसके प्रदेश अध्यक्ष को उनके गृह जिले में ही झटका लग गया।

पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के समक्ष किया प्रवेश।

कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की नीतियों से प्रभावित हो कर कांग्रेस प्रवेश किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के समक्ष तीनों ने कांग्रेस में प्रवेश किया।

इस जोर के झटके धीरे से भाजपा बैकफुट पर ही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भारी साबित हुए,अब कुछ न कुछ तो बताना था इसलिए भाजपा की तरफ से कहा जा रहा है कि तीनों को पार्टी ने निष्कासित कर दिया था।इस पर कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला मुस्कुराते हुए कहते हैं कि “कौन पार्टी में है या नहीं ये तो भाजपा का विषय है हमें इससे क्या मतलब।नगर पालिका में भाजपा के प्रत्याशी बनकर ही चुनाव लड़े और जीते अब हमारे नेतृत्व पर उन्हें भरोसा है तो हम स्वागत करेंगे ही।”

साफ है कि भाजपा का अरूण साव पर भी दांव लगाना अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं दे पाया है वहीं ज़मीनी कार्यकर्ताओं का साफ मानना है कि भाजपा को एकदम ज़मीनी मेहनत कर अच्छे और नए चेहरों को ही सामने लाना होगा क्योंकि अधिकांश नेताओं से भाजपा के अच्छे कार्यकर्ताओं समेत आमजन को भी फेस एलर्जी है जो भाजपा के लिए नुकसानदायक है।

By admin