पुरातत्व विभाग के अधिकारियों पर जमकर बरसीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती।देखिए क्या कहा और क्यों कहा।

ओंकारेश्वर में पुरातत्व विभाग के अफसरों पर भड़कीं उमा भारती।
कहा वास्तु परंपराओं से छेड़छाड़ कतई स्वीकार नहीं।
ममलेश्वर मंदिर में लगी जाली हटवाकर बोली, चाहो तो मेरे खिलाफ एफआईआर करवा दो, मैं जेल जाने को तैयार हूं।

मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती खंडवा जिले के तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर पहुंचीं। जहां उन्होंने भगवान ओमकारेश्वर तथा ममलेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन एवं अभिषेक किया। इस दौरान उमा भारती ममलेश्वर मंदिर में दर्शन करते समय पुरातत्व विभाग के अफसरों पर नाराज हो गईं। उमा भारती ने ममलेश्वर मंदिर का वास्तु बिगाड़ने की बात कही। पूर्व मुख्यमंत्री का कहना है, कि हम पुरातत्व मर्यादाओं को जानते हैं और मानते भी हैं। लेकिन मंदिरों के वास्तु और परंपराओं से खिलवाड़ नहीं करने देंगे। भगवानों के दर्शन–पूजन का वास्तु अनुरूप तरीका है, उसे ही अपनाएंगे। इसके बाद उमा भारती ने नंदी के आस-पास लगी जाली को हटवा दिया और पुरातत्व विभाग के अफसरों से कहा कि मैंने जाली हटवा दी है, आप चाहे तो मेरे खिलाफ एफआईआर करवा सकते हैं।

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंची। यहां उन्होंने भगवान ममलेश्वर के दर्शन किए। इससे पहले उन्होंने पुरातत्व विभाग द्वारा मंदिर में लगाई गई रेलिंग पर नाराजगी जताई। वहां नंदी के सामने लगी जाली हटाकर सख्त लहजे में अफसरों को समझाया कि पुरातत्व विभाग किसी भी धार्मिक स्थल के साथ छेड़छाड़ ना करे। इसको भक्त बर्दाश्त नहीं करेंगे। उमा भारती ने कहा कि हम पुरातत्व की मर्यादाओं को जानते हैं, मानते भी हैं। मंदिरों के वास्तु और परंपराओं से खिलवाड़ नहीं करने देंगे। मंदिर का वास्तु नहीं बिगड़ने दूंगी। आप चाहे तो FIR करा दें, मैं जेल जाने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि भगवान ममलेश्वर वृषभ राशि के स्वामी हैं। यहां नंदी दाएं होंगे, तो ही अनुकूल होंगे। बाएं होने पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। मैं जब अटल बिहारी वाजपेयी को यहां लाई थी। तब मैंने इस बात का ध्यान रखा था। उमा भारती ने मंदिर में भगवान का पूजन व अभिषेक किया।

प्रश्न ये उठता है कि मध्य प्रदेश में भाजपा की ही सरकार है जो अपने आप को धर्म व संस्कृति के संरक्षण के लिए भी कार्यों को प्रमुखता देती है मगर आज उमा भारती जो कि राजनेता के साथ साध्वी भी हैं वो उचित तर्क देकर अपनी बातों पर अडिग रहीं।देखना ये भी है कि जोर शोर से इन सब बातों का प्रचार-प्रसार कर रहे शिवराज सिंह चौहान अब इस मुद्दे पर क्या करते हैं?

By admin