बीएसएफ के घायल जवान की हालत नाजुक है।धारदार हथियार से हमला कर गौ तस्कर बांग्लादेश भाग गए हैं।

BSF and Bangladeshi Smugglers:

बांग्लादेशी तस्करों ने बीएसएफ (BSF) जवान पर किया जानलेवा हमला, लहूलुहान कर बांग्लादेश भागे

लोकेशन – (जिला नदिया)

दिनांक 17 जनवरी, 2023 को 1035 बजे, जिले के सीमावर्ती इलाके में कृष्णा नगर सेक्टर के अंतर्गत सीमा चौकी सीकरा के इलाके में ड्यूटी पर तैनात जवान ने 04 तस्करों को गैर कानूनी तरीके से बांग्लादेश से भारतीय सीमा में प्रवेश करने पर रोका। ड्यूटी पर तैनात जवान ने उनको चुनौती दी और उनका डटकर सामना किया लेकिन तस्करों ने जवान पर बुरी तरह से धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में जवान के हाथ और सिर में गम्भीर चोटें आई। जवान जब तक कुछ समझ पाता, तस्करों ने घायल जवान के साथ छीनाझपटी की और उसका हथियार छीनकर बांग्लादेश की तरफ भाग गए। साथी जवान को सूचना मिलने पर वह घायल जवान की सहायता के लिए मौके पर पहुंचा तब तक तस्कर मौके से भाग चुके थे। घटना की FIR थाना चपरा में की जा रही है।

घायल जवान को सीमा चौकी में प्राथमिक उपचार दिया गया और इसके बाद सरकारी अस्पताल, चपरा ले कर गए। जहां चिकित्सकों ने जवान की नाजुक हालत को देखते हुए कोलकाता रेफर कर दिया है।

बीएसएफ के आला अधिकारियों ने बीजीबी के साथ फ्लैग मीटिंग आयोजित की ।

हथियार की बरामदगी और अपराधियों को पकड़ने के लिए बीएसएफ ने अपने समक्ष बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के साथ फ्लैग मीटिंग आयोजित की,जिसमें बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के कमाण्डर ने आश्वासन दिया की वे शीघ्र ही अपराधियों को पकड़ लेंगे।

क्षेत्रीय मुख्यालय कृष्णानगर के उप महानिरीक्षक, संजय कुमार ने बताया की जब तस्करों और आपराधिक मंशा वाले लोगों को उनके सीमापार गैर कानूनी कामों में सफलता नहीं मिलती तो वे जवानों पर जानलेवा हमला करते हैं। आगे उन्होंने बताया की हमारे जवानों पर आए दिन तस्करों और उनके साथियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से हमले किए जाते हैं लेकिन फिर भी हमारे जवान उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देते।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।