कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ जोड़ो यात्रा शुरू होने पर कांग्रेस के एक ज़िलाध्यक्ष इतने उत्साहित होकर बिगड़े बोल बोले कि बबाल मच गया है।
कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा दरअसल जबलपुर में 26 जनवरी को इस अभियान की शुरुआत के लिए तैयार किए गए मंच से कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष डॉ नीलेश जैन ने भाषण दिया था। इस भाषण में उन्होंने भरे मंच से कहा भारत जोड़ो यात्रा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा सब हो गया अब इसके बाद भी सुनवाई नहीं होती तो पूरे जबलपुर में हाथ पांव तोड़ो यात्रा निकालने की बात कही।जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपना विरोध जताते हुए शहपुरा थाने का रात में घेराव कर दिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के ग्रामीण अध्यक्ष राजमणि पटेल ने शहपुरा थाने में डॉ नीलेश जैन के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर कांग्रेस नेता डॉ, नीलेश जैन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एक तरफ कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है तो दूसरी तरफ हाथ पाव॔ तोड़ो यात्रा जैसे नारे लगाए जा रहे हैं।

कांग्रेस के अध्यक्ष के विवादित बोल का वीडियो।

By admin