सांसद विजय बघेल को लेकर चर्चा बड़ी गर्म है।
नई दिल्ली विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल को नई दिल्ली बुलाया गया है।हालांकि कल लोकसभा सत्र के लिए सभी सांसद जा रहे हैं। मगर
जब यह संदेश पहुंचा तब विजय बघेल बिलासपुर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे संदेश मिलते ही वे नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विश्वसनीय सूत्र यह बता रहे हैं कि कभी भी केंद्रीय मंत्री परिषद का पुनर्गठन हो सकता है, कई मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और कुछ मंत्रियों को मंत्री परिषद में लिया जाएगा इसमें राजस्थान और छत्तीसगढ़ प्राथमिकता दी जाएगी। क्योंकि नवंबर 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा एवं राजस्थान विधानसभा के चुनाव हैं।

By admin

You missed