भाजपा 17 फरवरी को प्रदेश के 78 विधानसभा क्षेत्रों में चक्का जाम कर धरना दे रही है।

भारतीय जनता पार्टी भाजपा पदाधिकारियों की निर्मम हत्या को लेकर प्रदेश के 78 विधानसभा क्षेत्रों में चक्का जाम कर धरना दे रहीहै।। महीने में भारतीय जनता पार्टी के 4 नेताओं की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के 78 विधानसभा के 400 से अधिक स्थानों में चक्का जाम कर रहा है। आज 17 फरवरी को दोपहर 2ः00 से 4ः00 पूरे छत्तीसगढ़ में चक्का जाम किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से भाजपा के प्रदेश के सभी नेता जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री डाॅक्टर रमन सिंह समेत भाजपाअध्यक्ष अरुणसाव व सांसद भी सक्रिय रहे।। बिलासपुर में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में सड़क जाम हुआ।
राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने दुर्ग में चक्का जाम किया।

कांग्रेस अध्यक्ष की गाड़ी भी रोककर भाजपाईयों ने भूपेश बघेल मुर्दाबाद और सरकार हाय हाय के नारे लगाए। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दरम्यान पुलिस से झूमा झटकी भी हुई।

कोरबा नवागढ़ में कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया
कटोरा तालाब कपूर चौक में कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की गाड़ी को वापस भेजा गया।
पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोका। जमकर लगे नारे भूपेश बघेल के विरूद्ध रायपुर में।
भूपेश बघेल मुर्दाबाद के नारे पुलिस से झूमाझटकी
महिलाओं ने भी चक्काजाम में भाग लिया और नारेबाजी की।

By admin