मुंबई में सिद्धिविनायक में गणेश भगवान के दर्शन किए भूपेश बघेल ने।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर। जाते समय आज ही कहा था कि सब कुछ अच्छे से संपन्न हुआ और भाजपा वालों को सद्बुद्धि मिले इसलिए सिद्धिविनायक दर्शन करने जा रहा हूं।

दर्शन करने जाते समय भूपेश बघेल ने भाजपाईयों पर कसा तंज।कहा भाजपा वालों को सद्बुद्धि दें।प्रदेश वासियों की सुख शांति के लिए विघ्नविनायक सिद्धिविनायक दर्शन करने जा रहा हूं।

भूपेश बघेल महाधिवेशन के बढ़िया से निपटने पर खुश तो दिखे पर चुटीले अंदाज़ में भाजपा पर तंज कसते हुए भी दिखे।अब देखना ये है कि छत्तीसगढ राज्य में केंद्रीय एजेंसियां लगातार दनादन कार्यवाही को अंजाम दे रही हैं तो उनसे बचने के लिए बघेल सरकार किसकी शरण में जाती है।देखना ये भी है कि सद्बुद्धि की आवश्यकता किन किन नेताओं को आने वाले भविष्य में पड़ेगी क्योंकि ईडी रूपी बम लगातार राज्य में विस्फोट किए पड़ा है।

By admin

You missed