चुनाव से पहले ही कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी जो कांग्रेस के कद्दावर नेता थे उन्होंने 12 मार्च 2023 को कांग्रेस से अपनी सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था।
आज 7 अप्रैल को इन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
6 अप्रैल को केरल के कद्दावर कांग्रेस नेता रहे और केंद्र में मंत्री पद पर भी रहे एके एंटोनी के सुपुत्र अनिल एंटोनी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।
वहीं आज आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे किरण कुमार रेड्डी 7 अप्रैल 2023 को केंद्रीय भाजपा कार्यालय.6. पंडित दीनदयाल मार्ग नई दिल्ली मैं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी।

दक्षिण भारत में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का भाजपा में आना कांग्रेस के लिए नुकसानदायक ही साबित होगा।

कई दिग्गज कांग्रेसी नेता पहले ही पार्टी से दूरी बना चुके हैं ऐसे में आगामी चुनाव में इसका सीधा सीधा असर देखने को मिल सकता है।

By admin