एक और बड़ा दलबदल गोवा में।
गोवा में कांग्रेस के 11 विधायक में से.8. विधायक गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर भाजपा में शामिल होने का पत्र सौंपा। अब कांग्रेस के पास गोवा में सिर्फ .3. विधायक बचे हैं।

एक ओर राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेताओं का कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला जारी है। असम के युवा कांग्रेस नेता कमरूल इस्लाम चौधरी के बाद अब गोवा से एक साथ इतने विधायकों का कांग्रेस छोड़कर जाना कांग्रेस नेतृत्व पर बड़ा प्रश्न लगा रहा है।
4 फरवरी 2022 कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने 11 विधायकों को कांग्रेस नहीं छोड़ने की शपथ दिलाई थी,लेकिन
जो शपथ ली गई थी उसे आज तोड़ दिया।

गुलाम नवी आज़ाद जैसे दिग्गज का कांग्रेस छोड़कर जाना वैसे भी कांग्रेस के लिए एक सबक था पर लगता है कि कांग्रेस का नेतृत्व इन सबक से कुछ सीखने की बजाय सिर्फ अपने ही आदेश चलाना चाहता है।

हालांकि कल मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने कहा था कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बहुत कारगर साबित होगी।

By admin

You missed