अब प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही इस पर गंभीर विचार हो रहा है कि किस नेता के सिफारिश पर इस निष्कासित कांग्रेस नेता अजय सिंह का बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में मुख्यमंत्री के मंच से भाजपा में प्रवेश करवाया गया और घोषणा की गई।

गौरतलब है कि अजय सिंह पर अपराध दर्ज हैं और पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।बीजापुर कलेक्टर अनुराग पाण्डेय से फोन पर अभद्र व्यवहार का मामला सबके सामने है।

ऐसे में भाजपाई ही कह रहे हैं कि छत्तीसगढ में चुनाव के समय जो भी विवादित लोग भाजपा में शामिल हुए हैं पार्टी समय रहते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखाए नहीं तो पार्टी की और किरकिरी होगी।

सरगुजा में भी एक दलबदलू नेता ने चुनाव के समय रायपुर में भाजपा प्रवेश किया था उर पर भी कई संगीन आरोप हैं मगर वह भाजपाई बनकर घूम रहा है जिससे भाजपाई कार्यकर्ता ही हैरान हैंव

By admin

You missed