भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 20 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली में होने जा रही है।
इसके पहले आज या कल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय में रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव के लिए नाम पर मंथन किया जाएगा।

प्रदेश चुनाव समिति में लगभग तीन नाम तय कर उपरोक्त नाम की सूची लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और विधायक किरण देव सिंह प्रदेश भाजपा महामंत्री संगठन पवन साय रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे और 20 अक्टूबर की बैठक में शामिल होंगे।

इसी बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन पटना से नई दिल्ली पहुंचेंगे और केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होंगे।
संभावना है कि 20 अक्टूबर की संध्या तक छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed