मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष महापौर तथा पार्षद गणों के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमनसिंह नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों के पीजी कॉलेज , हॉकी स्टेडियम ग्राउंड में 2 मार्च को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सुबह 9:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर 10: 55 बजे पीजी कॉलेज ग्राउंड हेलीपैड अंबिकापुर पहुंचेंगे। 11 से 12:00 बजे तक नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षद गणों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 12:05 बजे पीजी कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड अंबिकापुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे

कहा तो ये भी जा रहा है कि शपथ ग्रहण से पहले ही भाजपा की महापौर मंजूषा भगत ने जो विवादित बयान दिया है उससे संगठन के लोग और भाजपा के बड़े नेता अंदर से नाराज हैं।इसलिए शांत और सौम्य डॉक्टर रमन सिंह विष्णुदेव साय के साथ स्वयं यहां आकर जनता को सकारात्मक संदेश देना चाह रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed