Author: @dmin

सरगुजा के एस पी ने ज़िले में 176 प्रधान आरक्षकों/ आरक्षक का किया स्थानांतरण। पुरी सूची पहल पर। बड़े पैमाने पर सरगुजा पुलिस में कसावट की तैयारी भी।

प्रशासनिक दृष्टिकोण से सरगुजा पुलिस मे पदस्थ प्रधान आरक्षक/आरक्षकों के नवीन पदस्थापना आदेश किये गए जारी*• *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा 176 प्रधान आरक्षक/आरक्षकों के स्थानांतरण आदेश किये गए जारी।…

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से 18 जुलाई तक। सरगुजा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के उल्लंघन और बिलासपुर हाई कोर्ट के निर्देश की अवहेलना पर सरगुजा कलेक्टर की भूमिका पर भी उठ सकते हैं सवाल( सूत्र)। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को भी घेरने की तैयारी। कॉपी पहल पर।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा का मानसून कालीन सत्र 14 जुलाई से 18 जुलाई तक होगा। रिपोर्ट आलोक शुक्ल। ये सत्र काफी हंगामेदार होगा। सरगुजा जिले के मुख्यालय अम्बिकापुर समेत आसपास सुप्रीम…

छत्तीसगढ़ में पीएमओ से संबंधित टीम पूरे प्रदेश से ले रही जानकारी। रायपुर सी एम हाउस में सरकार की छवि ख़राब करने के लिए एक अधिकारी की हुई शिनाख्त (सूत्र)। प्रदेश के 5 मंत्रियों पर लटकी तलवार। अजय चंद्राकर के मंत्री बनने की संभावना न के बराबर।

रिपोर्ट आलोक शुक्ल। सूत्रों के अनुसार चौंकाने वाली जानकारी छत्तीसगढ़ से सामने आ रही है।सूत्रों की मानें तो पीएमओ से संबंधित एक टीम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित पिछले एक…

राजनांदगांव रेत के कारोबार में चली गोली और अनियमितता पर खनिज अधिकारी को निलंबित किया गया। आदेश की कॉपी पहल पर।

राजनंदगांव जिला में अवैध रेत के कारोबार में हुई गोलीबारी और अनियमितता को लेकर सरकार सक्रिय होती नजर आ रही है और खनिज अधिकारी को आज निलंबन का आदेश पकड़ा…

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश,7 लोग सवार थे। खराब मौसम की बात से हुआ हादसा,राहत बचाव की टीम रवाना।

केदारनाथ में आज सुबह हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलीकॉप्टर केदारनाथ मार्ग पर उड़ान भर रहा था। यह आर्यन एविएशन का था। इसमें पायलट समेत 7 लोग सवार थे। हादसा…

अहमदाबाद विमान दुर्घटना मामले में सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दायर की गई। इसमें कई मांग रखी गई है जिसमें स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित कर जांच की मांग की गई है।

letter petition filed in Supreme Court Breaking Details on Gujarat flight Accident Case: सुप्रीम कोर्ट में एक पत्र याचिका (letter petition) दायर की गई है, जिसमें अहमदाबाद में हुई एयर…

एअर इंडिया का विमान क्रैश_ अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान क्रैश हो गया। राहत बचाव कार्य जारी।

रिपोर्ट आलोक शुक्ल। अहमदाबाद में टेकऑफ के दौरान विमान हुआ क्रैश एयर इंडिया के विमान में 242 लोग सवार थे इसमें केबिन क्रू के सदस्य और पायलट भी शामिल हैं।…

सरगुजा पुलिस की बड़ी सफलता ‘ऑपरेशन तलाश’ में 10 दिनों के भीतर 43 गुमशुदा खोज निकाल परिजनों को सौंपे। नए आईजी और एस पी के आने से सुधरी जिले की कानून व्यवस्था।

सरगुजा ज़िले में नए एस पी राजेश अग्रवाल और आई जी दीपक कुमार झा के आने के बाद तेजी से यहां की पुलिसिंग को दुरुस्त किया गया जा रहा है।…

ईडी ने कांग्रेस के तीन विधायकों के यहां सुबह सुबह मारा छापा,6 लोकेशन पर ईडी का बड़ा सर्च ऑपरेशन। सभी कांग्रेस के नेता।

रिपोर्ट आलोक शुक्ल। कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं के आवास पर बड़ा तलाशी अभियान।केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी द्वारा 3 विधायकों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।इस मामले में…

ईडी की बड़ी कार्यवाही में 100 करोड़ की प्रॉपर्टी को अटैच किया गया। कई राजनेताओं के कनेक्शन का भी है कथित तौर पर आरोप।

ईडी ने आज एक बड़ी कार्यवाही करते हुए एक घोटाले में 100 करोड़ की प्रॉपर्टी को अटैच किया है। रिपोर्ट आलोक शुक्ल। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने कर्नाटक के MUDA…

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।