Category: डंके की चोट पर

हसदेव बचाओ के लिए आमरण अनशन पर बैठे लोगों का किसने किया स्वागत?सरगुजा के व्यक्ति की देखिए ‘अपील’।दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कैसे किया जा रहा अनशन ये सीखें सरगुजा के दोहरे चरित्र के नेता।

“यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल,विचार धारा,धर्म का समर्थन या विरोध नहीं करता। हमारा उद्देश्य केवल हसदेव के वनों को बचाना है।” दरअसल इन पंक्तियों में न्यायधानी के चंद लोगों की…

हसदेव अरण्य पर अंबिकापुर में टी एस सिंहदेव के बंगले को घेरकर बुरी फंसी भाजपा।सोशल मीडिया पर लोग ले रहे चुटकी लिखे आज तक एक प्रत्याशी तो भाजपा खोज नहीं सकी यहां और कर रहे अजीब विरोध प्रदर्शन।

तीन दिन से सरगुजा समेत छत्तीसगढ की राजनीति का केंद्र हसदेव अरण्य के जंगल को लेकर अदानी की माईंस बनी हुई है। कल सरगुजा के चंद भाजपाई स्थल के पास…

हसदेव अरण्य-ऋषि मुनियों की तपोभूमि,भगवान राम का वन गमन क्षेत्र बर्बादी की कगार पर।कहीं सिंहदेव बनाम सिंहदेव की सुस्त राजनीति भी तो इसका कारण नहीं?प्रमाण सहित ‘पहल’ की ये विशेष रिपोर्ट।

‘हसदेव अरण्य’ ये नाम सुनने पर पहले कानों में पेड़ पौधों की सरसराहट, पंक्षियों का कलरव गूंजने लगता था।आंखों के सामने हंसते मुस्कुराते हरे भरे जंगल,हिरण चीतल की कुलांचे,सियारों का…

हसदेव अरण्य में बंद पुरानी खदान के नाम पर पेड़ कटाई शुरू हो रही,वीरेंद्र पांडेय का बयान रूख साफ करें टी एस सिंहदेव व सरकार। सिंहदेव ने दिखाया पत्र।उधर हसदेव बचाओ के आलोक इन्कम टैक्स की पूछताछ में दिल्ली में।

छत्तीसगढ में हसदेव अरण्य के जंगलों और ग्रामीणों की ज़मीन बचाने का वादा भी कांग्रेस का एक महत्वपूर्ण वादा था। ग्रामीणों व देश विदेश के कई लोग,सामाजिक संगठन भी यहां…

वाह रे सरगुजा पुलिस-बेलगाम बाईक सवार हुडदंग मचाते सड़क पर घूम रहे हैं उनके लिए भी फिटनेस रन कार्यक्रम की तरह कुछ करेगी या इसी में मशगूल रहेगी।

वाह रे सरगुजा पुलिस सड़कपर दौड़ते बेलगाम बाईक सवारों,नशेड़ची हुड़दंगियों को पकड़ने की बजाय खुद सड़क पर दौड़ लगा रही।अविभाजित मध्यप्रदेश में सरगुजा ज़िला कोरिया,जशपुर,सूरजपुर,बलरामपुर,मनेंद्रगढ़ तक फैला था। उस समय…

छत्तीसगढ भाजपा के नेता पार्टी की’परिवार वाद से दूर की नीति के बजाए स्वयं परिवारवाद को दिए बढ़ावा।’चार आदिवासी नेताओं ने ली थी एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस।सभी परिवार वाद के मिसाल।

राजनीति में परिवार वाद एक ऐसा शब्द है जिसकी व्याख्या नेता अपने अपने हिसाब से करते रहे हैं। चाहे कांग्रेस हो या भाजपा,सपा हो या जनता दल या कोई भी…

राजस्थान में परिवर्तन तय।छत्तीसगढ में भी टी एस सिंहदेव को मिलेगी कमान या बने रहेंगे बघेल।

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत का नाम लगभग तय माना जा रहा है। विगत कुछ दिनों से गांधी परिवार के अलावा अन्य किसी को कांग्रेस का राष्ट्रीय…

घोर लापरवाही वो भी सरगुजा संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में।बच्चे को चढ़ाना था जिस ग्रुप का ब्लड,उसकी जगह चढ़ा दिया दूसरा ब्लड ग्रुप।

सरगुजा संभाग के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त लापरवाही सामने आई जब नवजात बच्चे को ब्लड की जरूरत पड़ी तो नर्सो के द्वारा ओ पॉजिटिव की जगह बी पॉजिटिव…

भूपेश बघेल के रोड शो में काफिले के पास ही लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए।देखिए वीडियो।

छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस समय भेंट-मुलाकात कार्यक्रम कर रहे हैं। इनका धुआंधार दौरा हर विधान सभा क्षेत्र में करने का कार्यक्रम बीती गर्मियों से ही शुरू हुआ था।…

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।