Category: राज्य

ऑपरेशन तलाश में सरगुजा पुलिस ने 129 गुम लोगों को उनके परिजनों को सौंपा। कोतवाली पुलिस अंबिकापुर ने सर्वाधिक 27 गुम इंसान को बरामद किया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एस पी की ये पहल।

:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम द्वारा गुम इंसान के मामलो मे गंभीरतापूर्वक की गई कार्यवाही।:- अभियान के तहत गुम इंसान के परिजनो से संपर्क…

मैनपाट में आज सुबह योग करते दिखे भाजपा के दिग्गज। आज प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन शिवराज सिंह चौहान और विनोद तावड़े की मौजूदगी से मैनपाट में चिंतन।

मैनपाट में भाजपा सांसदों विधायकों का प्रशिक्षण वर्ग काफी चर्चा में है। रिपोर्ट आलोक शुक्ल। कल से प्रशिक्षण वर्ग शुरु हुआ और आज इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर सुबह सुबह…

छत्तीसगढ़ में 29 आबकारी अधिकारियों के विरुद्ध शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू ने विशेष न्यायालय में चालान पेश किया। पूरे नाम पहल पर।

प्रेस विज्ञप्ति 1. आबकारी प्रकरण में ईओडब्ल्यू/एसीबी ने किया 29 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ विशेष न्यायालय में चालान पेश।2. आरोपियों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी से लेकर उपायुक्त आबकारी अधिकारी…

मैनपाट में ढाई दिन शराब दुकान बंद, कलेक्टर सरगुजा का अजीबोगरीब आदेश “अति विशिष्ट गणमान्य अतिथियों के आगमन पर कानून व्यवस्था और लोक शांति को देखते हुए 7,8 जुलाई को पूरे दिन व 9 जुलाई को दोपहर 2 बजे तक शुष्क दिवस घोषित किया गया है” ये आदेश अब भाजपा सरकार की किरकिरी करा रहा है आमजन समेत कांग्रेस भी इस पर प्रश्न उठा रही है।

कलेक्टर सरगुजा का आदेश अपने आप में सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहा है। रिपोर्ट आलोक शुक्ल।7 जुलाई और 8 जुलाई को मैनपाट मैं पूरे दिन और 9 जुलाई…

छत्तीसगढ़ के शिमला पहुंचे अजय जामवाल और पवन साय। जुलाई में छत्तीसगढ़ भाजपा के 56 विधायक और 10 सांसद का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने की तैयारी। मैनपाट में सैकड़ों एकड़ जमीन कब्जा और मैनपाट के एक भाजपाई नेता समेत कांग्रेस के नेताओं की ज़मीन का रिकॉर्ड भी मंगा रहा संगठन(सूत्र)। सरकार की छवि…? एक आईपीएस और रिश्तेदार की ज़मीन का भी मामला।

भाजपा के 56 विधायक और लोकसभा के 10 सांसद का प्रशिक्षण वर्ग सरगुजा संभाग के मैनपाट में होगा।स्थल निरीक्षण और व्यवस्था का अवलोकन करने के लिए आज क्षेत्रीय संगठन महामंत्री…

छत्तीसगढ़ में ई ई 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया वहीं एक जूनियर इंजीनियर को 50,000 लेते दबोचा गया।

प्रेस विज्ञप्तिएसीबी के 02 अलग-अलग प्रकरण में लोकसेवक रिश्वत लेते गिरफ्तार। 01. जिला बस्तर में लोक निर्माण विभाग का कार्यपालन अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तारप्रार्थी श्री रमेश कुमार यादव, जगदलपुर द्वारा…

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के तपकरा से 21 जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को  चरण पादुका वितरण की शुरुआत करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 जून को करेंगे प्रदेशव्यापी चरण पादुका योजना का शुभारंभ। रिपोर्ट आलोक शुक्ल। जशपुर जिले के तपकरा से होगी शुरूआत तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को वितरित होगी…

सरगुजा के एस पी ने ज़िले में 176 प्रधान आरक्षकों/ आरक्षक का किया स्थानांतरण। पुरी सूची पहल पर। बड़े पैमाने पर सरगुजा पुलिस में कसावट की तैयारी भी।

प्रशासनिक दृष्टिकोण से सरगुजा पुलिस मे पदस्थ प्रधान आरक्षक/आरक्षकों के नवीन पदस्थापना आदेश किये गए जारी*• *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा 176 प्रधान आरक्षक/आरक्षकों के स्थानांतरण आदेश किये गए जारी।…

राजनांदगांव रेत के कारोबार में चली गोली और अनियमितता पर खनिज अधिकारी को निलंबित किया गया। आदेश की कॉपी पहल पर।

राजनंदगांव जिला में अवैध रेत के कारोबार में हुई गोलीबारी और अनियमितता को लेकर सरकार सक्रिय होती नजर आ रही है और खनिज अधिकारी को आज निलंबन का आदेश पकड़ा…

सरगुजा पुलिस की बड़ी सफलता ‘ऑपरेशन तलाश’ में 10 दिनों के भीतर 43 गुमशुदा खोज निकाल परिजनों को सौंपे। नए आईजी और एस पी के आने से सुधरी जिले की कानून व्यवस्था।

सरगुजा ज़िले में नए एस पी राजेश अग्रवाल और आई जी दीपक कुमार झा के आने के बाद तेजी से यहां की पुलिसिंग को दुरुस्त किया गया जा रहा है।…

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।