Important Breaking Details from Delhi High Court Details:

दर्जनों जजों और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर फैलाए अफवाह पर दायर याचिका पर आज कोर्ट में होगी सुनवाई

आज दोपहर ढाई बजे दिल्ली हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

दायर याचिका में सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फैलाई जा रही कथित फर्जी खबर को चुनौती दी गई है

Background Details

दिल्ली हाईकोर्ट में आज दोपहर 2:30 बजे उस मामले पर सुनवाई होगी, जिसमें सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फैलाई जा रही कथित फर्जी खबर को चुनौती दी गई है।

इस खबर में दावा किया गया था कि केंद्रीय कानून मंत्री के साथ 75 जज लंदन की यात्रा पर गए थे और वहां बैडमिंटन टूर्नामेंट में शामिल हुए थे।

मामले का उल्लेख जस्टिस तेजस करिया की बेंच के समक्ष किया गया, जिसके बाद अदालत ने इसे आज दोपहर 2:30 बजे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख करते हुए कहा है कि— ऑनलाइन एक फर्जी खबर प्रसारित की जा रही है, जिसमें दावा किया गया है कि —इस महीने लंदन में आयोजित एक बैडमिंटन टूर्नामेंट में कई दर्जन जजों ने भाग लिया था।

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत से कहा कि इस मामले में फर्जी खबरें प्रसारित की जा रही हैं और इसे आज ही तत्काल सूचीबद्ध किया जाना चाहिए।

इस पर अदालत ने कहा,— “ठीक है, 2:30 बजे तक सभी तकनीकी खामियां (डिफेक्ट्स) दूर कर दीजिए।”

हाईकोर्ट ने मामले की तात्कालिकता को देखते हुए आज ही सुनवाई के लिए सहमति दे दी है

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।