खुखड़ी लाने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया

सरगुजा ज़िले में खुखड़ी बीनने गये महिला पर भालू ने हमला किया जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई है।

सरभंजा के ग्राम सरभंजा डुमरगोड़ा निवासी  कुन्ती पति शिवकुमार जाति माझी को सुबह 6  बजे कक्ष क्रमांक P 2340 में खुखड़ी उठाने के दौरान जंगली भालू द्वारा हमला कर घायल कर दिया गया।भालू द्वारा हमले में कुन्ती माझी के सिर और कूल्हे में गंभीर चोट आई है घायल महिला को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमलेश्वरपुर लाया गया प्राथमिक उपचार पश्चात घायल महिला को डॉक्टर द्वारा अंबिकापुर हॉस्पिटल रिफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और वन विभाग सक्रिय हो गया है।

क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

You missed