Tag: @Ambikapur @Jansampark Chattisgarh @surguja Administration @bjp @congress

भू माफिया आज़ाद इराक़ी पर जारी रहेगा कलेक्टर अजीत बसंत का बज्र प्रहार। जमानत निरस्त करने के लिए उप संचालक लोक अभियोजन के माध्यम से सक्षम न्यायालय में ले जा रहे हैं ये मामला।

अंबिकापुर भू माफिया आज़ाद इराक़ी को तालाब पाटने और बड़ा फर्जीवाड़ा करने के गंभीर मुद्दे पर मिली जमानत पर एक नई कानूनी बहस छिड़ सकती है। सूत्रों की मानें तो…

अंबिकापुर में डीजे के बाद गली, मोहल्लों,कॉलेज ग्राउंड समेत अस्पताल भी कानफोडू साइलेंसर से परेशान।बच्चों समेत बुज़ुर्ग,मरीज़, विद्यार्थी बुरी तरह परेशान। राज्य के गृह मंत्री समेत पुलिसिंग पर सोशल मीडिया में आक्रोश।

अंबिकापुर में गणपति विसर्जन के दौरान देर रात तक बजता जानलेवा डीजे और आमदिनों में गली,मोहल्लों से लेकर मुख्य मार्ग तक तेज़ धमाकों वाले साइलेंसर की गाड़ियों से हुड़दंग मचाते…

आदित्येश्वर शरण सिंहदेव किसे दिलाना चाह रहे सज़ा,किसके लिए लिखा जब तक सज़ा नहीं मिलती हम चैन से नहीं रहेंगे।अपने खास समर्थक गुरप्रीत सिद्धू और उनकी पत्नी पर हुए हमले को लेकर सरगुजा महाराज ग्रुप में इनकी तल्ख़ लहज़े में लिखी बात चर्चा में।

आदित्येश्वर शरण सिंहदेव किसे दिलाना चाह रहे सज़ा, क्यों लिखा जब तक सज़ा नहीं मिलती हम चैन से नहीं रहेंगे।अपने खास समर्थक गुरप्रीत सिद्धू और इनकी पत्नी पर हुए हमले…

सरगुजा में युवा कागजों में वृद्ध बनकर ले रहे वृद्धावस्था पेंशन। मंत्री राजेश अग्रवाल के गृहक्षेत्र लखनपुर में चल रहा फर्जीवाड़ा। राजेश अग्रवाल ने पहल से कहा “हम इसकी जांच कराएंगे।”

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के गृह क्षेत्र लखनपुर में बड़ा पेंशन घोटाला: 39 से 49 वर्ष के युवाओं को कागजों में 60 पार दिखा बांटा जा रहा वृद्धा पेंशन। वोटर…

अंबिकापुर में मंत्री राजेश अग्रवाल पर जमकर भड़के पवन साय। बदहाल सड़कों को लेकर भाजपा नेताओं की ली जमकर क्लास। प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी को भी लगाया फोन।

प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के तूफानी दौरे पर हैं। सरकार की नाकामी को लेकर लगातार पूरे प्रदेश समेत अब नकारात्मक ख़बर देश भर में फैल…

सरगुजा में खुखड़ी बीनने गई महिला पर भालू ने किया हमला, ग्रामीणों में दहशत।

सरगुजा ज़िले में खुखड़ी बीनने गये महिला पर भालू ने हमला किया जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई है। सरभंजा के ग्राम सरभंजा डुमरगोड़ा निवासी कुन्ती पति शिवकुमार…

सरगुजा नाबालिग लड़की से रेप कर फरार आरोपी तरुण जायसवाल की लाइसेंसी बंदूक जप्त। सरगुजा आईजी ने कहा “आरोपी की तलाश में जुटी है टीम, जल्द होगा गिरफ्तार।”

अंबिकापुर ब्रेकिंग- नाबालिग लड़की से रेप कर फरार हुए आरोपी तरुण जायसवाल की तलाश पुलिस तेजी से कर रही है नाबालिक से दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी की…

बिग ब्रेकिंग – अंबिकापुर महामाया पहाड़ के लिए PCCF का मेगा प्लान CCF ने किया तैयार।भारतीय संस्कृति की झलक वाला नक्षत्र पार्क समेत योग पार्क,बच्चों का पार्क समेत बहुत कुछ होंगे आकर्षण का केंद्र।

अंबिकापुर महामाया पहाड़ पर वन विभाग के पीसीसीएफ अरुण कुमार पाण्डेय का मेगा प्लान।सीसीएफ दिलराज प्रभाकर ने किया तैयार। भारतीय संस्कृति को आधार बनाकर बनाई गई बड़ी योजना।पिछले महीने छत्तीसगढ़…

महामाया पहाड़ पर अवैध अतिक्रमण पर सैटेलाइट मैप व गूगल मैप के साथ वन विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम करे सीमांकन। पहल की विज्ञप्ति पर पीसीसीएफ एवं कलेक्टर का बड़ा बयान। शीघ्र बनेगी टीम,वन विभाग बड़ी योजना के तहत बनाएगा पार्क।

अंबिकापुर में मां महामाया मंदिर के सामने महामाया पहाड़ पर अतिक्रमण का मुद्दा लगातार सुर्खियों में है। भाजपा के दिग्गजों ने पहल से कैमरे के सामने इस पर निष्पक्ष कार्यवाही…

महामाया पहाड़ पर फ़िर से अतिक्रमण पर कलेक्टर अजीत बसंत ने पहल से कहा”कल ही होगी नाप”,PCCF अरुण कुमार पाण्डेय की दो टूक “यदि वन भूमि में हुआ अतिक्रमण तो करेंगे सख्त कार्यवाही।”

अंबिकापुर में महामाया पहाड़ पर फिर शुरू हुआ अवैध अतिक्रमण। कांग्रेस पार्षद शुभम जायसवाल ने खुलकर लिया ओरिएंटल पब्लिक स्कूल का नाम। भाजपा सरकार में खुलेआम हो रहा कई जगह…

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।