छत्तीसगढ़ भाजपा के 34 ज़िलाध्यक्ष ज़िला के प्रभारी और सह प्रभारी के साथ ही विधानसभा प्रभारी सहित आमंत्रित अन्य नेताओं की बैठक आज 19 अक्टूबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हो रही है।
इस बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने स्पष्ट संदेश और निर्देश दिया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में समय बहुत कम बचा है। इस बैठक से अपने-अपने क्षेत्र में जाने के बाद सभी चुनावी मोड के हिसाब से क्षेत्र में पार्टी का जनाधार बढ़ाने और जनता की समस्या को लेकर आंदोलन करने को तैयार रहें।
1 नवंबर 2022 से धान खरीदी प्रारंभ हो रही है इस पर नज़र रखने के साथ ही किसानों की परेशानी दूर करने के लिए खरीदी केंद्रों में भी सक्रिय रहना होगा।

अजय जामवाल ने स्पष्ट कहा कि.2018 में. किसान भाजपा के विरोध में थे लेकिन 2023 में भाजपा के पक्ष में रहें ऐसा संतोषजनक काम करें।
सूत्र बता रहे हैं कि महिला मोर्चा का एक प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन बिलासपुर में करने का निर्णय लिया गया है।
आदिवासियों के आरक्षण के मामले को लेकर भी बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग सहित रायगढ़ और जशपुर में आदिवासियों के हित में रणनीति बनाकर आगे बढ़ने का निर्देश दिया गया है।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल जी ने स्पष्ट कहा कि अब कोई कोताही नहीं बरती जाएगी सभी अपना पूरा समय 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए पदाधिकारी देने के लिए तत्पर रहें।

गौरतलब है कि कल ही कुछ ज़िलों के भाजपा ज़िलाध्यक्ष बदले गए हैं।ऐसे में कुछ जगहों के सुस्त ज़िलाध्यक्षों पर भी पैनी निगाह है यदि ये जिलाध्यक्ष अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए तो संगठन के पास दूसरी पंक्ति के लोग की पूरी सूची अंदरूनी सर्वे के आधार पर तैयार करके रख ली गई है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।