भाजपा की मैराथन और तूफानी बैठक 22 जुलाई को रायपुर में होगी।
जैसे-जैसे छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीख और महीना नजदीक आते जा रही है भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व छत्तीसगढ़ मैं विशेष नज़र लगा कर रखे है।
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर 21 जुलाई को आज शाम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं।
भाजपा के चुनावी रणनीतिकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जुलाई को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।
सूत्र बता रहे हैं कि प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेताओं के साथ उपरोक्त दोनों नेताओं की मैराथन बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बोरियाकला रायपुर में होने जा रही है जिसमें पिछले समय अपने दौरे के समय केंद्रीय गृह मंत्री ने जो प्रदेश भाजपा नेतृत्व को टास्क दिया था उसकी समीक्षा की जाएगी और आगे की रणनीति पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा।
प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय बस्तर संभाग के 12 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर हैं आज 21 जुलाई को वह सुकमा जिले में बैठक ले रहे हैं संभावना है कि रात्रि तक वे रायपुर पहुंच जाएंगे।

विश्वश्नीय सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ के 20 से अधिक नौकरशाहों की कुंडली पूरी तरह तैयार की जा चुकी है वहीं कांग्रेस भी आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र बड़ी तैयारी कर रही है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा के स्थानीय नेताओं में इक्का दुक्का ही जनाधार वाले हैं इसलिए भाजपा का केंद्रीय संगठन लगातार यहाँ स्वयं सक्रिय है वहीं भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस यहाँ भाजपा से मुकाबले के लिए बड़ी रणनीति बना कर चुनाव में उतरेगी।ये तय है कि छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव सीधे तौर पर भाजपा के केंद्रीय संगठन और भूपेश सरकार के बीच होगा।भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस भी आक्रामक हो चुकी है इसलिए लगातार बड़े खुलासे छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकते हैं।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।