8 दिसंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और लोरमी से विधायक अरुण साव नई नई दिल्ली में प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर और प्रदेश के शह प्रभारी नितिन नवीन से भेंट की! लगातार सी एम पद पर सस्पेंस बना हुआ है ऐसे में ये मुलाक़ात स्पष्ट संकेत दे रही है कि अरुण साव को बड़ी जिम्मेदारी राज्य में मिलेगी भले वो सी एम की हो या न हो!

वहीं
10 दिसंबर को पर्यवेक्षक रायपुर पहुंचेंगे 11 दिसंबर को विधायक दल की बैठक होगी अब इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक जिसमें अर्जुन मुंडा और शरवानंद सोनोवाल दोनों अनुसूचित जनजाति के हैं और तीसरा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम अनुसूचित जाति के हैं तो तीनों पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ विधायक दल में अनुसूचित जनजाति के निर्वाचित विधायकों को समझने आ रहे हैं या विधायक दल के नेता के रूप में निर्वाचित करने यह चर्चा का विषय बन चुका है!
11 दिसंबर को विधायक दल का नेता का निर्वाचन हो जाएगा और संभावना है कि 13 दिसंबर को नई सरकार का गठन हो जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री और कुछ मंत्री परिषद के सदस्य को शपथ दिलाई जाएगी इस शपथ ग्रहण समारोह में नई दिल्ली के सूत्र बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा भी उपस्थित रहेंगे!

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।