अमित शाह दुर्ग में जहां कल 20 विधानसभा के कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्बोधित, आज आंधी तूफान ने सभा पंडाल को किया क्षतिग्रस्त, राजेश मूणत ने जांची व्यवस्था, सभा पंडाल तत्काल दुरूस्त करने दिए निर्देश।


दुर्ग 21 जून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर भिलाई दुर्ग पहुंच रहे हैं। वृहस्पतिवार को वे छत्तीसगढ़ में करीबन 2:30 घंटे तक रहेंगे। दिल्ली से रवाना होने के पश्चात वे रायपुर एयरपोर्ट पर दोपहर 12:40 पर पहुंचेंगे और रायपुर में ही दोपहर भोजन के पश्चात वे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर द्वारा जयंती स्टेडियम भिलाई हेलीपैड पर दोपहर को 1:35 पर पहुंचेंगे। जयंती स्टेडियम हेलीपैड से सड़क मार्ग द्वारा पद्मश्री उषा बारले के निवास सेक्टर-1 भिलाई पहुंचेंगे। पद्मश्री श्रीमती उषा बारले से करीबन 20 मिनट की मुलाकात के पश्चात दोपहर 2 बजे सड़क मार्ग द्वारा दुर्ग संभागीय सम्मेलन के सभा स्थल पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में 2:10 पर पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री शाह सभा स्थल पर लगभग 50 मिनट उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे दुर्ग संभाग की 20 विधानसभा से पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में अमित शाह की सभा की लगभग पूरी तैयारियां हो चुकी हैं मगर आज अचानक आए अंधड़ तूफान ने सभास्थल के पंडाल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेता राजेश मूणत ने कुछ देर पूर्व ही सभास्थल का जायजा लिया तथा क्षतिग्रस्त पंडाल को तत्काल ठीक कराने निर्देश दिए।
आपको बता दें कि कल दोपहर 3 बजे सभा स्थल पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम से सड़क मार्ग द्वारा गृह मंत्री रवाना होकर पुनः जयंती स्टेडियम भिलाई स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे और 3:10 बजे पर बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से ही बालाघाट के लिए रवाना होंगे।

यातायात पुलिस ने तैयार किया रूट और पार्किंग प्लान

गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना है। शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़े न इसे लेकर दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने पार्किग प्लान तैयार किया है। साथ ही अलग-अलग रूट्स से आने वाले वाहनों के लिए रूट चार्ट भी निर्धारित किया है। जारी रूट चार्ट के मुताबिक राजनांदगांव और बालोद से आने वाले वाहन पुलगांव चौक-पोटिया चौक-महाराजा चौक-सोनी फर्नीचर के सामने-मिनी स्टेडियम पद्मनाभपुर में पार्किग करके कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना होंगे।
पाटन और उतई से आने वाले वाहन एमडी चौक, जेल तिराहा, पुलिस लाइन और कन्या कॉलेज में पार्क होंगे। नेहरू नगर की ओर से आने वाले वाहन वाय शेप ब्रिज से सांइस कॉलेज, मालवीय नगर चौक, अजजा/अजा बालक छात्रावास, खालसा पब्लिक स्कूल में पार्क होंगे। इसी तरह धमधा की ओर से आने वाले वाहन ग्रीन चौक, रेल्वे स्टेशन, मालवीय नगर, पॉलिटेक्निक कॉलेज पार्क होंगे। पटेल चौक की ओर से आने वाले वाहन उतई तिराहा, जे.आर.डी. स्कूल में पार्क होंगे।

राजेश मूणत पंडाल को ठीक कराने के लिए जुटे।

22 जून को शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री

शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए 22 जून को दुर्ग पुलिस ने शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। इस दौरान कोई भारी वाहन शहर के अंदर नहीं जा सकेगा। सभी वाहनों को शहर के बाहर ही रोक दिया जाएगा। कार्यक्रम के बाद भारी वाहनों को एंट्री दी जाएगी।

कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने तंज कसते हुए कहा कि लगातार 15 वर्षों की सरकार के समय भी भाजपा के द्वारा छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार किया गया अब पंडाल लगवाने में भी भ्रष्टाचार कर दिए वो भी अपने राष्ट्रीय नेता के सभा स्थल पर जबकि ये मामूली आंधी थी।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।