नारा लगाते ग्रामीण
हाईवे को जाम कर जय श्रीराम के नारे लगाते ग्रामीण

बस्तर संभाग के डिलमिली में हिंदू धर्म से अंतिम संस्कार न होने को लेकर आज ग्रामीणों ने जमकर नारे लगाए।इसाई मिशनरी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सड़क जाम कर दिया।ग्रामीणों और हिंदू संगठनों को समझाते दिखे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी।

विहिप बजरंग दल बस्तर डिलमिली विवाद को सुलझाने जा रहे पदाधिकारी बजरंगी हुए नजर बंद,विरोध मे चक्का जाम

दिनांक 31 अगस्त 2022 जगदलपुर

जब विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी डिलमिली की ओर जा रहे थे , तब पुलिस प्रशासन ने सिटी कोतवाली और परपा थाने मे नजर बंद कर दिया गया जिसके विरोध मे बजरंगी चक्का जाम परपा थाने सामने गिदम रोड मे किया गया। लखिधर बघेल ने बताया इधर हजारों की संख्या मे ग्रामीणों ने भी विरोध मे डिलमिली राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को चक्का जाम किया गया। जिला मंत्री हरि साहू ने कहा कल जो घटना घटी है डिलमिली मे यह पहली घटना नहीं है शासन प्रशासन को यह चेतावनी है इस प्रकार की हिंदू विरोधी घटना पुनः होती है तो विश्व हिंदू परिषद उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
नगर अध्यक्ष पवन राजपूत जी ने बताया हिंदू संस्कार के अनुरूप अंतिम संस्कार न करके विदेशी विधि से क्रिया क्रम कर दिया गया। जिससे ग्राम जन और आस पास के ग्राम वासी द्वारा हुए अंतिम संस्कार का विरोध करने के बाद भी प्रशासन द्वारा दबाव में आकर यूरोपीय संस्कृति मे अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिसका ग्राम वासी विरोध करते हुए जानकारी प्राप्त विश्व हिन्दू परिषद को हुई।ग्राम वासियों का कहना है कि हम माटीपुत्र हैं और हमारा सनातन संस्कार हिन्दू है उसके अनुरूप ही उसका अंतिम एवं अंतिम क्रिया कर्म होना चाहिए जो नही हुये। विहिप ने अल्टीमेटम जारी कर इस मामले को जल्द सुलझाने को कहा।


आदिवासी महिला का जो धर्म परिवर्तन करके ईसाई बन चुकी थी उसके अंतिम संस्कार जो ईसाई मिशनरी के रीति-रिवाज से हुआ गांव का नाम लिखा हुआ है। उसी को लेकर यहां मामला गर्म हो गया है ।

किसी भी स्वस्थ समाज के लिए धार्मिक सद्भाव आवश्यक होता है।इस तरह की घटनाओं को तूल देने की बजाय गंभीरतापूर्वक बैठकर निपटाने के प्रयास पर ही जोर देना चाहिए।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।