भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या पर लोकसभा में बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव

साव ने संसद में उठाया छत्तीसगढ़ में टारगेट किलिंग का मुद्दा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा राज्य को निर्देश दे केंद्र सरकार

छत्तीसगढ़ महतारी के सपूतों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे :अरुण साव

मैं लोकतंत्र के मंदिर में बड़े दुख के साथ बोल रहा हूं: लोकसभा में टारगेट किलिंग का मुद्दा उठाते हुए बोले अरुण साव

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव छत्तीसगढ़ में पिछले 30 दिनों में 4 भाजपा पदाधिकारियों की निर्मम हत्या पर कांग्रेस के खिलाफ लोकसभा में जमकर बरसे। श्री साव ने कहा कि भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग हो रही है। भारत सरकार छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को लोगों की सुरक्षा के लिए निर्देशित करे। उन्होंने निष्पक्ष जांच की भी मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने लोकसभा में कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में, मैं बड़े दुख के साथ कह रहा हूं कि पिछले एक माह में भारतीय जनता पार्टी के चार प्रमुख पदाधिकारियों की निर्मम हत्या हुई है।बुधराम करटाम, नीलकंठ कक्केम,सागर साहू, रामधन अलामी इन चार प्रमुख पदाधिकारियों को लक्ष्य करके टारगेट किलिंग एक माह में हुई है। यह राजनीतिक षड्यंत्र है। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ यह राजनीतिक षड्यंत्र है।राज्य की कांग्रेस सरकार राज्य के लोगों को सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। हमारे लोगों से सुरक्षा वापस ली गई है। छत्तीसगढ़ को रक्तरंजित करने का प्रयास हो रहा है। छत्तीसगढ़ महतारी के 4 सपूतों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे। मैं सदन के माध्यम से निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं और भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि राज्य सरकार को निर्देशित करे कि छत्तीसगढ़ की जनता के जीवन की रक्षा करें। लोकतंत्र की हत्या बंद हो।

लोकसभा में जमकर बरसे अरूण साव।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।