गुजरात – डीआरआई और एटीएस ब्रेकिंग ।

रिपोर्ट आलोक शुक्ल।

गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के साथ मिलकर अहमदाबाद में एक बंद फ्लैट पर छापा मारा और 95 किलोग्राम से अधिक तस्करी का सोना जब्त किया।

गुजरात एटीएस के साथ संयुक्त अभियान में डीआरआई ने अहमदाबाद में 88 किलोग्राम सोने की छड़ें, 19.66 किलोग्राम जड़े हुए सोने के आभूषण और 1.37 करोड़ रुपये नकद बरामद किए

तस्करी अभियानों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता में, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के अधिकारियों के साथ 17 मार्च, 2025 को अहमदाबाद के पालदी में एक आवासीय फ्लैट की तलाशी ली। गुजरात एटीएस से इनपुट प्राप्त हुए थे। तलाशी में 87.92 किलोग्राम सोने की छड़ें बरामद की गईं, जिनकी कीमत करीब 80 करोड़ रुपये है। इनमें से अधिकांश सोने की छड़ों पर विदेशी चिह्न लगे हैं, जिससे पता चलता है कि इन्हें भारत में तस्करी करके लाया गया था। इस अभियान में ये भी मिला: (i) 11 लग्जरी घड़ियां, जिनमें हीरे जड़े एक पैटेक फिलिप घड़ी, एक जैकब एंड कंपनी टाइमपीस और एक फ्रैंक मुलर घड़ी शामिल है; और (ii) हीरे और अन्य कीमती/अर्द्ध कीमती पत्थरों से जड़े 19.66 किलोग्राम वजन के आभूषण। उक्त आभूषणों और लग्जरी घड़ियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसके अलावा, उक्त आवासीय परिसर से 1.37 करोड़ रुपये की नकदी भी बरामद की गई। यह तलाशी अवैध गतिविधियों पर एक बड़ा प्रहार है और आर्थिक अपराधों से निपटने और राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने के लिए डीआरआई की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। आगे की जांच अभी चल रही है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।