बेमेतरा – बिरनपुर गांव में कल हुए खूनी संघर्ष के बाद आज भी गांव में भारी तनाव पुलिस बल को किया गया थाना जिले के आला अधिकारी भी मौके पर है मौजूद 8 अप्रैल को दोपहर साजा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले बीरमपुर गांव में दो बच्चों के बीच मामूली कहासुनी हुई और एक बच्चे ने दूसरे बच्चे के ऊपर हमला कर दिया जिसके बाद देखते ही देखते मामला दो समुदाय के बीच विवाद में बढ़ गया विवाद इतना बढ़ा कि खूनी संघर्ष जुड़ गया जिसके चलते एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसके चलते 22 वर्षीय युवक भुनेश्वर साहू की मौके पर ही मौत हो गई इसी बीच पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली थी और वह भी मौके पर पहुंचे लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस वालों के ऊपर भी हमला कर दिया ईट और पत्थर से हुए हमले से साझा थाने के उपनिरीक्षक बीआर ठाकुर भी गंभीर रूप से घायल हो गए इसके अलावा तीन चार पुलिसवालों को भी चोट लगी किसी तरह ग्रामीणों के मदद से पुलिस वालों को भी बाहर निकाला गया तत्पश्चात उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया जहां उनका इलाज चल रहा है फिलहाल घायलों की हालत ठीक है लेकिन उप निरीक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है आज शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है जिसके बाद भारी पुलिस बल के मौजूदगी में ग्रामीणों ने मृतक युवक का अंतिम संस्कार किए इस अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रदेशभर के साहू समाज के पदाधिकारी भी गांव पहुंचना चाह रहे थे लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें साजा में ही रोक दिया गया दरअसल किसी अनहोनी की घटना को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले को छावनी में तब्दील कर दिया गया है सबसे ज्यादा फोर्स बिरनपुर गांव में लगाई गई है और बीरनपुर गांव पहुंचने वाले सभी रास्तों को बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया है, हालांकि तमाम रोकथाम के बाद भी दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल पूर्व विधायक लाभचंद बाफना अवधेश चंदेल सियाराम साहू अशोक साहू सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचने में सफल रहे और आए हुए ग्रामीणों को संबोधित देखिए तथा मृतक परिवार से जाकर मुलाकात किए साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित किए फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है इसको देखते हुए बेमेतरा जिले के कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा व पुलिस अधीक्षक आर कल्याण सहित अन्य जिले के आला अधिकारी मोर्चा संभाले हुए हैं

बेमेतरा ब्रेकिंग

बेमेतरा के बिरनपुर मे हुई घटना से सर्व हिन्दू समाज आक्रोशित है।

साजा मुख्यालय मे 3 मंत्रियो का किया पुतला दहन।

सीएम भूपेश बघेल, क़ृषि मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर का किया गया पुतला दहन।

कांग्रेस सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।

प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच हुई झड़प भी हुई लेकिन स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।कमिश्नर महादेव कांवरे खुद स्थल का दौरा कर सबसे शांति की अपील किए।आईजी एसपी कलेक्टर तीनों तैनात हैं।लेकिन कल की घटना में पुलिस प्रशासन की भूमिका पूरी तरह नाकाम रही थी।यदि समय रहते पुलिस ने ठोस कदम उठाया होता तो ये तनाव पूर्ण हालात ही नहीं बनते।

वहीं कल हिंदू संगठनों के छत्तीसगढ बंद को चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने भी अपना समर्थन दे दिया है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।