वाह रे कांग्रेस विधायक। मैं हूं डाॅन पर थिरके भी और कर दिया हवाई फायर।

मैं हूँ,मैं हूँ,मैं हूं डॉन।

फ़िल्म डाॅन में अमिताभ बच्चन को आपने इस गाने पर थिरकते और डाॅन के रोल में तो सबने देखा है।मगर हक़ीक़त में जब कोई डाॅन के गेटअप में डॉनगिरी पर उतर आए वो भी कोई आमजन नहीं बल्कि विधायक।
‘मैं हूं डॉन’ गाने पर कोतमा से काँग्रेस विधायक सुनील सराफ ने थिरकते हुए हवा में की फायरिंग, नव वर्ष के अवसर पर अपने ही घर में आयोजित पार्टी के आयोजन में विधायक ने फ़िल्मी स्टाईल में रिवाल्वर निकालकर मंच में किया हवा में फायर।
मध्यप्रदेश के अनूपपुर ज़िले के कोतमा से काँग्रेस विधायक सुनील सराफ सदैव विवादों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। ताजा मामला कोतमा कांग्रेस विधायक द्वारा नव वर्ष के अवसर पर अपने घर पर दी हुई पार्टी में ‘मैं हूं डॉन’ गाने पर पहले तमंचा लहराया और फिर हाथ ऊपर कर गोली दाग दी। हर्ष फायर करते हुए मैं हूं डॉन गाने पर जमकर थिरक रहे थे विधायक जी जिसका वीडियो देर रात सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। मंच पर” मैं हूं डॉन” गाने में थिरकते वक्त मंच पर विधायक के साथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पार्षद पति मनोज सोनी और कोतमा नगर पालिका के उपाध्यक्ष पति बद्री ताम्रकार मौजूद थे। मंच पर जो रिवाल्वर विधायक ने लहराई वो उनकी ही लाइसेंसी है। जो कि साल भर पूर्व में रात्रि के समय हुए विवाद के बाद विधायक द्वारा अपनी सुरक्षा के लिए ली गई थी।
लेकिन नव वर्ष और पार्टी में संगीत के दौरान इस तरह की हर्ष फायरिंग एक विधायक को क्या शोभा देती है?

उक्त मामले को लेकर अब तक कांग्रेस पार्टी से किसी भी प्रकार की सफाई नहीं आई है। वहीं सोशल मीडिया में विधायक का यह कारनामा वायरल होता जा रहा है। हालांकि प्रदेश के गृह मंत्री के आदेश के बाद कोतमा पुलिस ने विधायक जी के खिलाफ शिकायत तो दर्ज कर ली है, और जाँच उपरांत कार्यवाही की बात कह रही है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।