6 पंडित दीनदयाल मार्ग केंद्रीय भाजपा कार्यालय नई दिल्ली ।

आज 28 सितंबर को भाजपा के सभी राष्ट्रीय महामंत्री एवं देश के अन्य राज्यों के प्रभारियों और सह प्रभारियों के साथ बैठक हुई।इसमें 2022 के हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव और 7 राज्यों के 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव जिसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल हैं और 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव भी।आज इन सबको लेकर मंथन किया गया ।

इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने की।
इस बैठक के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने छत्तीसगढ़ आने के पहले 1 घंटे तक छत्तीसगढ़ के बारे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा से बंद कमरे में चर्चा की उसके बाद ओम प्रकाश माथुर भाजपा की प्रदेश प्रभारी रह चुकी डी पुरंदेश्वरी से भी बंद कमरे में 40 मिनट तक चर्चा की और छत्तीसगढ़ का फीडबैक लिया।
सूत्र यह बता रहे हैं दशहरे के बाद भाजपा के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर छत्तीसगढ़ आएंगे और संभावना है कि 6 अक्टूबर को धमतरी जिले के गंगरेल में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में भी भाग ले सकते हैं।

चूंकि छत्तीसगढ में डाॅक्टर रमन सिंह जो तीन बार लगातार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और बेहद गंभीरता व शालीलना से अपनी राजनीति के लिए जाने जाते हैं ऐसे में यहां ओम माथुर जैसे वरिष्ठ व दिग्गज को काफी सोची समझी रणनीति व भाजपा के कुछ वरिष्ठ बेलगाम नेताओं पर अंकुश के तहत ही भेजना माना जा रहा है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।