आरक्षण मामले पर भाजपा ने आज तीन संभाग में ज़मीन पर उतरकर सरकार को घेरा।

बस्तर,दुर्ग व सरगुजा संभाग में किया गया चक्काजाम।

कोण्डागांव

भाजपा ने किया NH 30 को कोई जाम,
कोण्डागांव के पास नारायणपुर तिराह के पास चक्का जाम किया।


मौके पर भाजपा के दिग्गज नेता केदार कश्यप, लता उसेंडी, विक्रम उसेंडी, महेश गागड़ा, दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक व भारी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।
32% आरक्षण मामले को लेकर किया चक्का जाम, कांग्रेस भूपेश सरकार पर साधा निशाना।
छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजाति वर्गों को दिए जाने वाले 32% आरक्षण में से 12% आरक्षण घटाए जाने को लेकर अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 सड़क में 2 घंटे से अधिक समय तक चक्का जाम कर अनुसूचित जनजाति वर्ग भाजपा, अनुसूचित जनजाति वर्ग भाजपा युवा मोर्चा एव अनुसूचित जनजाति महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया।दरअसल प्रदेश सरकार पर भाजपा अनुसूचित जनजाति वर्गों ने आरोप लगाया कि इस सरकार ने आदिवासियों को दिए जा रहे आरक्षण की विरोधी सरकार है।जिसकी वजह से हाईकोर्ट में अच्छे वकील के द्वारा बहस नही किए जाने की वजह से 32 % आरक्षण को घटाकर 20% कर दिया गया है. जिसकी वजह से आदिवासियों में आक्रोश व्याप्त है।वहीं भाजपा द्वारा कहा गया है कि आने वाले समय में उग्र आंदोलन के साथ बूथ लेवल स्तर पर जाकर इस सरकार की म॔शा को बताएंगे और आने वाले 2023 चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब जनता देगी। नंद कुमार साय समेत इसमें भाजपा के पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,पूर्व सांसद कमलभान सिंह और अंबिकापुर के पूर्व महापौर प्रबोध मिंज इसमें अगुवाई किए। साथ ही कहा कि एक भी वोट समाज की ओर से नहीं मिलेगा।

सरकार ने ध्यान नहीं दिया।हम उग्र आंदोलन भी करेंगे-नंद कुमार साय।

भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता नंद कुमार साय आज बेहद आक्रामक दिखे।इन्होंने कहा समाज का एक भी वोट नहीं पड़ेगा।सरकार की लापरवाही से आरक्षण कम हुआ।कांग्रेस को इसे समझना होगा हम उग्र आंदोलन भी करेंगे।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।