आज छत्तीसगढ विधान सभा के पहले दिन ही राज्यपाल को लेकर बृजमोहन अग्रवाल वर्तमान विधायक व पूर्व मंत्री भाजपा ने कहा देश में पहली बार एक ऐसी सरकार जो राज्यपाल पर विश्वास न कर राज्य के मुख्य सचिव के माध्यम से हाईकोर्ट में वकील के माध्यम से गई।इस पर कांग्रेस के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने कहा हमने राजभवन के विरूद्ध मामला न्यायालय में नही लगाया है।करोडों जनता के लिए और आरक्षण पर लगाया है।राज्यपाल पद पर पूरा विश्वास है सम्मान है।प्रतिपक्ष का कहना बहुत दुखद है।
लेकिन ये मामला तब और गरमा गया जब कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल ने कह डाला “भाजपाईयों का दोगला चरित्र आज सामने आया।राज्यपाल जी के अभिभाषण के दौरान भी भाजपा विधायक लगातार टिप्पणी करते रहे।”

भाजपा का दोगला चरित्र है उसे प्रदर्शित किया कहा कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल ने।विनय जायसवाल खुद विवादों में घिरे रहते हैं।
महिलाओं से पैर धुलवाने वाला और भ्रष्ट विधायक राजनैतिक शुचिता की बात कर रहा है।भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास का तीखा पलटवार।


भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल के बयान पर कहा कि भ्रष्ट विधायक और महिलाओं से पैर धुलवाने वाला विधायक राजनैतिक शुचिता की बात कर रहा है। कहा विनय जायसवाल जैसे भ्रष्ट विधायक आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं इससे आश्चर्यजनक और कुछ नहीं हो सकता।कांग्रेस की स्थिति हास्यास्पद है।राष्ट्र पति के लोकसभा में भाषण पर कांग्रेस ने क्या किया था ये सबके सामने है।

वहीं कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने पूरी गंभीरता के साथ मीडिया से बात की और विधान सभा परिसर की मर्यादा का पालन करते हुए बयान दिया।कांग्रेस हो या भाजपा कम से कम इन्हें अपने वरिष्ठ विधायकों से ही ये सीखने की सख्त आवश्यकता है कि विधान सभा में किस मर्यादा का पालन कर क्या बोलना है।बहरहाल विनय जायसवाल जो कि खुद कई बार विवादों में घिरकर अपना और अपनी पार्टी की किरकिरी करा चुके हैं ऐसे लोगों से वक्तव्य दिलवाना कांग्रेस के लिए मुसीबत का ही सबब बनेगा।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।