रिपोर्ट आलोक शुक्ल।

सूत्रों के अनुसार चौंकाने वाली जानकारी छत्तीसगढ़ से सामने आ रही है।
सूत्रों की मानें तो
पीएमओ से संबंधित एक टीम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में घूम रही है और नया रायपुर मंत्रालय/पुलिस मुख्यालय/अरण्य भवन/लोक निर्माण विभाग कार्यालय/जल संसाधन विभाग कार्यालय/में अपने सूत्रों से जानकारी एकत्रित कर रहे हैं साथ ही प्रतिदिन रिपोर्टिंग नई दिल्ली की जा रही है ऐसा बताया जा रहा है।
सरकार की छवि पर उपरोक्त टीम को कई बातें पता चल रही हैं जिसमें सी एम हाउस के दो अधिकारियों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है क्योंकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अच्छी छवि के बाद भी सरकार की छवि आमजन के बीच संतोष जनक नहीं है इसमें कुछ षड्यंत्र की भी बू आ रही है। वहीं प्रदेश के  पांच मंत्री को लेकर बहुत खराब फीडबैक मिल रहे हैं जिसमें से दो सरगुजा संभाग, दो बिलासपुर संभाग और एक रायपुर संभाग के बताए जा रहे हैं।
क्या कुछ बड़ा होने वाला है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से वापसी पर?इसकी अटकलें लगाई जा रही हैं।

वहीं सिस्टम में भूपेश सरकार के समय से ही प्रशासन के तंत्र में कुछ दलाल नुमा लोग अधिकारियों के निकट हैं जिसकी शिकायत लगातार रायपुर की जा रही है इसमें सरगुजा से बस्तर तक एक रैकेट सुनियोजित तरीके से काम कर रहा है जिसे लेकर आमजन में नाराज़गी है।

बताया जा रहा है कि सी एम हाउस में एक अधिकारी को तो विशेष रूप से चिन्हित किया गया है जो मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के बीच दूरी बनाने में लगा हुआ था।

सरकार की छवि को लेकर दिल्ली की निगाहें छत्तीसगढ़ में हैं। इस बार,2023 में छत्तीसगढ़ में मोदी के चेहरे को सामने रखकर चुनाव लड़ा गया था सरकार के आते ही आमजन को जो उम्मीद थी वो पूरी नहीं हो पा रही है वहीं भितरघाती सक्रिय हैं जिससे सरकार की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।

रिपोर्ट आलोक शुक्ल।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।