छत्तीसगढ़ में भाजपा का केंद्रीय संगठन राज्य में तेज़तर्रार लोगों को भेजना शुरू कर चुका है और ये सब अपना काम भी संभाल चुके हैं।

धीरे-धीरे स्पष्ट हो चुका है छत्तीसगढ़ भाजपा की चुनावी रणनीति नई दिल्ली के.6. पंडित दीनदयाल मार्ग केंद्रीय भाजपा कार्यालय नई दिल्ली और.6. कृष्णन मार्ग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बंगला चुनावी रणनीति का केंद्र बना हुआ है।नई दिल्ली से बड़ी संख्या में आईटी सेल के लोग और सोशल मीडिया के लोग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचकर काम संभाल चुके हैं और कुछ टीम बहुत जल्द रायपुर पहुंचने की बात सुनने को मिल रही है।
आज 19 जुलाई 2023 नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा और छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओम प्रकाश माथुर की छत्तीसगढ़ की चुनावी रणनीति को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन को लेकर और कांग्रेस सरकार के बारे में 2 घंटे तक बंद कमरे में विचार-विमर्श चलता रहा ।

अब इस बैठक का क्या निचोड़ निकल कर बाहर आएगा यह तो आने वाला समय बताएगा ।लेकिन यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ के नेतृत्व के ऊपर विश्वास नहीं किया जा रहा है ।केंद्र के द्वारा रणनीति वहीं बनाई जा रही है यहां सिर्फ प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक कर नई दिल्ली में बनाई गई रणनीति का पालन करने के लिए निर्देश दिया जाता है ऐसी चर्चा चल रही है।

छत्तीसगढ़ के कई भाजपाईयों की कांग्रेस के लोगों से मिलीभगत और आमजन के लिए फेस एलर्जी बन चुके व संगठन में काबिज ज़िले व राज्य के कुछ भाजपा नेताओं की अंदरूनी रिपोर्ट से केंद्रीय संगठन परिचित हो चुका है इसलिए अब काम करने के लिए वो अपनी टीम ही भेज रहा है।

फ्रंट पर रहने वाले छत्तीसगढ़ भाजपा के मीडिया विभाग और आई टी सेल की संदिग्ध भूमिका के कारण केंद्रीय संगठन कोई भी जोखिम उठाना नहीं चाहता।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।