अस्पताल में विधायक छन्नी साहू!

छत्तीसगढ़ में नशे में धुत युवक ने कांग्रेस की विधायक पर ही हमला कर दिया है!

खुज्जी विधायक छन्नी साहू पर जानलेवा हमला!

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगांव से लगे ग्राम जोंधरा में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची खुज्जी विधायक छन्नी साहू पर एक युवक ने चाकू से जानलेवा हमला किया है। इस हमले में विधायक छन्नी के दाए हाथ की कलाई में चोंट लगी है। विधायक के पीएसओ और ग्रामीणों ने नशे में धूत युवक को पकड़ लिया है। घटना रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। जब विधायक जोंधरा गांव में महिला सामुदायिक भवन और प्राइमरी स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भूमिपूजन कर मंच पर बैठी थी। तभी नशे में धुत गांव में रहने वाला युवक खेमचंद सिन्हा मंच के पीछे आया और विधायक पर पीछे से ही गले में हमला करने का प्रयास किया। बीच-बचाव में विधायक की कलाई में चोंट लगी है। विधायक पर हुए हमले की खबर के बाद पुलिस गांव पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आयी है। इधर चोंट लगने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में उपचार के बाद विधायक छन्नी साहू भी थाने पहुंची। हमला करने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विधायक ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि गांव वालों ने कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। उन्होंने मामले को ग्रामीणों पर ही छोड़ देने की बात कही है। इधर डोंगरगांव पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। देर शाम तक विधायक छन्नी साहू अपने समर्थकों के साथ थाने में ही थी। डोंगरगांव थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि मामले को जांच में लिया गया है।

शराब बंदी की घोषणा अब तक नहीं हो पाई जबकि गंगाजल लेकर बकायदा कांग्रेस के नेताओं ने कसम खाई थी!

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।