पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव सरगुजा के मुख्यालय अंबिकापुर की बदहाल सड़कों का आज निरीक्षण करते दिखे।
अम्बिकापुर-मनेन्द्रगढ मार्ग की दुर्दशा और शहरवासियों को हो रही परेशानी पर आज जन्माष्टमी की दोपहर पूर्व उपमुख्यमंत्री इस राष्ट्रीय राजमार्ग के अवलोकन के लिये मौके पर पहॅुंचे एवं तत्काल इस मार्ग के गड्ढों को भरने के लिये जनसहयोग से पहल भी प्रारंभ किया। अम्बिकापुर- मनेन्द्रगढ मार्ग जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 का हिस्सा है पूर्णतः जर्जर हो चुका है। इस मार्ग के साथ ही अम्बिकापुर-रायगढ मार्ग, अम्बिकापुर -बिलासपुर मार्ग, अम्बिकापुर रामानुजगंज मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधीन हैं। इन मार्गो का रखरखाव और नवीनीकरण राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की है। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की उदासीनता का खामियाजा अम्बिकापुर शहर की जनता को भुगतना पड रहा है।

बदहाल व खस्ताहाल मुख्य मार्ग पर टी एस सिंहदेव के साथ आमजन भी नज़र आए इससे स्पष्ट है कि सरगुजा में प्रशासनिक व्यवस्था लचर और सुस्त है जिसका खामियाजा भाजपा को ही उठाना पड़ेगा।

कुछ दिन पूर्व ही स्थानीय सांसद और कलेक्टर दुपहिया वाहनों से इस मार्ग का अवलोकन करने आये थे, उनके निरिक्षण के बावजूद सडक मार्ग की सुधार के लिये कोई प्रयास नहीं किया गया। यानि साफ है कि कलेक्टर सरगुजा विलास भोसकर और सांसद चिंतामणि महाराज ने 12 अगस्त को जिस तरह सडक का निरीक्षण कर सड़क पर ध्यान देने का तामझाम किया वो महज दिखावा ही साबित हुआ है

12 अगस्त को ही सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर और सांसद चिंतामणि महाराज ने अंबिकापुर के मुख्य मार्ग का दुपहिया वाहन से दौरा कर सुर्खियां बटोरीं लेकिन आज इसे पूर्व डिप्टी सीएम ने प्रमाण सहित महज दिखावा साबित कर दिया इसका जनता भी समर्थन कर रही है।

कांग्रेस ने तो आज जनहित के इस मुद्दे पर बकायदा तल्ख लहजों में विज्ञप्ति जारी कर लिखा है कि “अम्बिकापुर-मनेन्द्रगढ मार्ग पर मौजूद गड्ढों के कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। रेलवे स्टेशन जो इसी मार्ग पर स्थित है में ट्रेन पकडने वाले यात्रियों की ट्रेन इस सडक की दुर्दशा के कारण छूट रही है। शहर के कई प्रतिष्ठित स्कूल-कॉलेज इस मार्ग पर स्थित हैं। वहां पर पढने वाले छात्रों के साथ ही अभिभावकों को भी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इन मार्गो को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की उदासीनता का खामियाजा पूरा शहर भुगत रहा है। शहरवासियों की तकलीफ की जानकारी पर पूर्व उपमुख्यमंत्री  टी0एस0 सिंहदेव आज मनेन्द्रगढ मार्ग पर पहॅुंचे। मौके के निरिक्षण के बाद पहल करते हुए उन्होंने तत्काल जनसहयोग के माध्यम से सडक के गड्ढों को भरने का कार्य प्रारंभ कराया। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, पी0सी0सी0 महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष  राकेश गुप्ता सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे।”

अंबिकापुर समेत सिंहदेव सरगुजा संभाग में जिस तरह से खुलकर प्रशासन और भाजपा की नाकामी को आमजन के बीच जाकर ला रहे हैं उससे यदि समय रहते यहां भाजपा नहीं जागी तो वो बैकफुट पर ही नज़र आएगी।लचर प्रशासन भाजपा के लिए अभिशाप और कांग्रेस के लिए वरदान साबित होगा।

यही नहीं सिंहदेव ने कहा

“एन0एच0 के सभी मार्ग निगम को हैण्ड-ओवर हो”

निरीक्षण के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री टी0एस0 सिंहदेव ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के ई0ई0 से भी इस बाबत् चर्चा की। उनसे चर्चा में उन्होंने पूछा कि करीब 1 वर्ष पूर्व कांग्रेस शासनकाल में शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गो एवं नालियों के नवीनीकरण के लिये प्रस्ताव भेजा गया था, उसपर आज दिनांक तक कोई कारवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने एन0एच0 के ई0ई0 को यह कहा कि अगर आप एन0 एच0 की सडकों का रखरखाव नहीं कर सकते तो उसे नगर निगम अम्बिकापुर को हैण्ड-ओवर कर दीजिये।

संचार विभाग
जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।