सरगुजा पुलिस जैसे ही कोई अभियान की शुरुआत कर अपनी पीठ थपथपाती है वैसे ही कुछ ऐसा घट जाता है कि वो अभियान में लगे अधिकारियों के खुद के फिटनेस पर सवाल खड़ा कर देता है।यहां तक कि सूबे के मुखिया भूपेश बघेल स्वयं अधिकारियों को गश्त करने के सख्त निर्देश दिए हैं मगर यहां गश्त पुलिस ही खा जा रही है।शहर के लोग हलाकान हैं कि आखिर जब खुलेआम तीन सवारी और नशेड़ी तत्व पर ही पुलिस का खौफ नहीं है तो चोर उचक्के के लिए ये शहर अब सुरक्षित हो रहा है और आमजन के लिए असुरक्षित।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना।
दिन में सरगुजा एसपी भावना गुप्ता ने अपने अभियान की बात सामने रखी थी।
एडीशनल एसपी विवेक शुक्ला।

आज दिन में-सरगुजा पुलिस की एक अभिनव पहल से आज आई मंथन योजना की शुरुआत की गई है।जिसमे 24 से अधिक वालेंटियर की भर्ती कर जिले में पुलिस विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सुचारू रूप से संचालन करने की जिम्मेदारी शहर के युवाओं को दी गई है। जिसमें सरगुजा पुलिस द्वारा चलाई जा रही नवा बिहान के तहत नशा मुक्ति अभियान, लोगो को फिट रखने के लिए फिटकॉप-फिटसिटी ,साइबर क्राइम की गतिविधियों पर नजर सहित सरगुजा पुलिस द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की देखरेख 24 से अधिक वॉलिंटियर के निगरानी में काम के लिए सहयोग की ‘भावना’ पर है। मगर ये क्या आज एक ओर जोर शोर से कार्यक्रम का प्रचार हुआ वहीं आज अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्वेलरी शॉप में शातिराना अंदाज से 3 महिलाओं द्वारा उठाई गिरी करने का मामला सामने आया है।दअरसल अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी शॉप में 3 महिलाएं पहुंचती हैं और दुकानदार से सोने के कान दिखाने को कहती है. जिसके बाद दुकानदार एक के बाद एक सोने के कान का दिखाने लगता है।

इधर दुकान में पहुंची 3 महिलाएं देखते ही देखते पीछे वाली महिला को सोने के सामान को देते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है. वही कुछ देर बाद तीनों महिलाएं कुछ सामान खरीदारी कर वहां से चली जाती है. जिसके बाद दुकानदार को सामान के मिलान के दौरान शक होने पर सीसीटीवी कैमरे में चेक करता है तो उस सीसीटीवी वीडियो में साफ तौर पर सामने खड़ी महिला पीछे वाली महिला को एक के बाद एक सोने के सामान देते हुए दिखाई देती है. इसे देख दुकानदार ने तत्काल गांधीनगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है. वही दुकानदार ने बताया कि डेढ़ लाख से 2 लाख के बीच की उठाई गिरी की गई है. वहीं पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है।

वहीं लोग अंदर ही अंदर कह रहे हैं कि अब सरगुजा ज़िले को किसी सक्रिय और संवेदनशील पुलिस अधिकारी की सख्त ज़रूरत महसूस हो रही है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।