29 मार्च 2023 ई डी का दूसरे दिन बड़ी मछलियों के यहां छापा पड़ा है जो कुछ और बड़े नामों को भी अपने चपेट में ले लिया है।
सूत्र बता रहे हैं कि 29 मार्च को 16 स्थानों पर ईडी ने सफलतापूर्वक जांच के लिए प्रवेश किया।
1.. प्रमोटी आईएएस अनिल टुटेजा।
2.. सूत्र बता रहे हैं टुटेजा जी के सुपुत्र का अभिन्न मित्र सौरभ जैन के यहां भी छापा पड़ा।
3.. रायपुर के महापौर एजाज ढेबर।
4.. महापौर के भाई अनवर ढेबर।
5.. शराब ठेकेदार अमोलक सिंह भाटिया बिलासपुर।
6.. गुरमीत भाटिया उर्फ गोल्डी भाटिया।
7.. संजीव फतेहपुरिया।
8.. उदय राव।
9.. सिद्धार्थ सिंघानिया स्वर्ण भूमि प्रॉपर्टी के बड़े खिलाड़ी।
10.. विनोद बिहारी उर्फ विकास सिंह।
11.. पप्पू बंसल।
12.. सबसे चर्चित और भाजपा सरकार में भारत संचार निगम लिमिटेड की अधिकारी जो वर्तमान कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड जो पूरा काम शराब का देखता है और इन्होंने छत्तीसगढ़ से सफलतापूर्वक झारखंड प्रदेश में भी प्रवेश कर लिया था और वहां के भी काम देख रहे थे..
… अरुण पति त्रिपाठी।
12.. अरविंद सिंह।
13.. अतुल सिन्हा।
14.. मुकेश मन चंदा।
15.. भाजपा सरकार में जैसे बताया जाता है काफी पावरफुल रहे और इनका वर्चस्व रहा शिक्षा के क्षेत्र में भी इन्होंने सफलतापूर्वक प्रवेश किया और चर्चित शराब ठेकेदार बलदेव सिंह भाटिया उर्फ पप्पू भाटिया के यहा॔।
उपरोक्त लोगों के यहां 29 मार्च को ईडी ने प्रवेश कर जांच प्रारंभ किया ऐसा ईडी के ही सूत्रों से जानकारी मिली है।
28 मार्च को जो ईडी के द्वारा छापे डाले गए थे उसमें सत्ता पार्टी के चर्चित नेता के सुपुत्र वैभव अग्रवाल एवं उनके जीजा जी नितिन अग्रवाल की फर्म पितांबरा लॉजिस्टिक में भी ईडी ने प्रवेश किया था। वहीं कल आईपीएस दीपांशु काबरा के यहां मारे गए छापे के बाद इनसे रात भर कड़ी पूछताछ के संकेत मिले हैं।इन्हे सुबह 5 बजे छोड़ा गया है।वहीं रायपुर में एक शराब ठेकेदार के यहां से बड़ी तादाद में दस्तावेज बरामद किए गए हैं।इन दस्तावेजों को ट्रैक्टर की ट्राली में लाद कर रखा गया है।

एजाज ढेबर के बंगले के बाहर प्रदर्शन चल रहा है मगर सीआरपीएफ के जवान अंदर मुस्तैद होकर ड्यूटी में लगे हैं।इन पर विरोध प्रदर्शन का कोई असर ही नहीं।

वहीं कभी पावरफुल उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज फिर नहीं हो सकी है।आज राज्यपाल के द्वारा छत्तीसगढ के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश को रायपुर में शपथ दिलवाई जाएगी इस कारण आज सुनवाई नहीं हो सकी है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।