नई दिल्ली
6 पंडित दीनदयाल मार्ग केंद्रीय भाजपा कार्यालय में आज 29 दिसंबर को देश के सभी राज्यों के अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन की बैठक संपन्न हुई।


इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने की।इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष उपस्थित थे।
इस बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 जनवरी तक देश के सभी राज्यों में जिला अध्यक्ष के चुनाव संपन्न कर लिए जाएं।
15 जनवरी तक सभी प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाये।
जनवरी के अंतिम सप्ताह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन/मनोनयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी और लगभग संभावना है कि वह संपन्न भी हो जाएगी।
नई दिल्ली की इस बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जाम वाल प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख भी उपस्थित हुए।
प्रदेश भाजपा नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सभी 36 जिलों के संगठन में अध्यक्ष के चुनाव के नाम पर विचार विमर्श किया गया संभावना है कि वहां से अंतिम निर्णय लेकर प्रदेश नेतृत्व 30 दिसंबर को नई दिल्ली से रायपुर आ जाएंगे।
उसके बाद प्रदेश के सभी 36 संगठन जिलों में जिला अध्यक्ष के निर्वाचन/मनोनयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।