सरगुजा,बलरामपुर,कोरबा,बिलासपुर के कलेक्टर रह चुके आईएएस संजीव कुमार झा पर पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने बेहद गंभीर आरोप लगाकर इनके भ्रष्टाचार की लंबी सूची तैयार कर कई जगहों पर शिकायत की है।

छत्तीसगढ में ईडी और सीबीआई की बड़े मामलों में पड़ताल जारी है।

पूर्व मंत्री और भाजपा के ईमानदार नेता ननकीराम कंवर लगातार भ्रष्टाचार के मामले भूपेश सरकार के समय से ही प्रमाण सहित उठा रहे हैं जिस पर केंद्रीय एजेंसी भी संज्ञान ले चुकी हैं।

भूपेश सरकार के पसंदीदा और बड़े बड़े ज़िलों के विवादित कलेक्टर संजीव कुमार झा पर ननकीराम कंवर अब लगातार प्रहार कर रहे हैं।

डीएमएफ मद हो या मनरेगा सहित कुछ और मद इनमें कोरबा के पूर्व कलेक्टर रहने के दौरान संजीव कुमार झा ने किस कदर बंदरबांट की है उसकी जांच के लिए ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री मोदी,गृहमंत्री अमित शाह समेत ईडी और सीबीआई को पत्र तो लिखा ही है साथ ही केंद्रीय मंत्री से मुलाक़ात कर भ्रष्टाचार के इस बड़े मामले पर संज्ञान लेने की बात कही है।

संजीव कुमार झा की शिकायत ननकीराम कंवर ने सीबीआई से की उसका पत्र।
ईडी से पूर्व कलेक्टर संजीव कुमार झा की शिकायत।
ननकीराम कंवर ने केंद्रीय खनिज मंत्री जी किशन रेड्डी से दिल्ली में मुलाक़ात कर शिकायत की।

ननकीराम कंवर की शिकायत पर आईएएस इफ्फत आरा समेत दो बड़े अधिकारियों पर केंद्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को नोटिस जारी की जिसे ‘पहल’ ने कल ही प्रकाशित किया है।

स्पष्ट है कि जिस तरह ननकीराम कंवर प्रमाण दे रहे हैं उससे भ्रष्ट नौकरशाह बेचैन हैं और भयाक्रांत हैं कि कब किसका नंबर आ जाए।

पूर्व सरकार के समय कलेक्टरों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की शिकायत सीधे मोदी से की है।

आलोक शुक्ल, संपादक पहल।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।