पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर को आज हाऊस अरेस्ट कर लिया गया है हालांकि पुलिस इस बात पर उन्हें उन्हीके स्थान पर बैठने की बात कह रही है।

रायपुर :
पूर्व गृह एवं वन मंत्री ननकी राम कंवर कल 3 अक्टूबर को कोरबा से रायपुर के लिए पहुंचे, पूर्व मंत्री ननकी राम टाटीबंध में एम्स हॉस्पिटल के पास समाज के एक गहोई भवन पहुंचे और रात्रि विश्राम किया‌।
आज धरना का अल्टीमेटम
आज 4 अक्टूबर को वह मुख्यमंत्री निवास के सामने कलेक्टर कोरबा के क्रियाकलाप का कथा वाचन करने और उनके कारनामे को उजागर करने धरना पर अपने समर्थकों के साथ रवाना होने वाले थे, कि पुलिस फोर्स ने उन्हें भवन से बाहर निकलने रोक दिया।
पुलिस प्रशासन चुस्त
इस फोर्स में एडिशनल एसपी पटेल, रायपुर के अनुविभागीय दंडाधिकारी, सिविल लाइन के सीएसपी, आमानाका के सीएसपी फोर्स के साथ वहां मौजूद है।
साय-कंवर की बातचीत
ननकी राम कंवर के विश्वसनीय सूत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 अक्टूबर को रात्रि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मोबाइल उनके पास गया था और उनसे अनुरोध किया गया था कि “आप धरना पर मत बैठे हैं, मैं कार्यवाही कर रहा हूं”, पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने कहा कि “बहुत अच्छी बात है, आप आदेश की कॉपी भेज दीजिए, मैं वापस कोरबा चला जाता हूं। नहीं तो मैं किसी की बात मौखिक रूप से नहीं मानूंगा और मैं धरना पर बैठ जाऊंगा, आप चाहे तो फोर्स लगाकर मुझे रोक सकते हैं, क्योंकि आप सरकार के मुखिया हैं”।
लिखित में कुछ नहीं
कंवर को लिखित सूचना नहीं मिली और वह आज धरना के लिए रवाना होने वाले थे और फोर्स पहुंच गई यह पोस्ट लिखे जाने तक फोर्स ने उन्हें वहीं भवन पर ही हाउस अरेस्ट रखा है यह कहा जा सकता।

अब सवाल ये कि जब भाजपा के ईमानदार नेता स्वयं अपनी ही पार्टी पर भ्रष्ट नौकरशाहों को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं तो इसमें राज्य की भाजपा सरकार की किरकिरी जमकर हो रही है और कांग्रेस को बैठे बिठाए एक बड़ा मुद्दा मिल गया है।

वैसे भी राज्य की भाजपा सरकार में कुछ नौकरशाह सरकार के लिए ही मुसीबत का सबब बन गए हैं इसमें सरगुजा संभाग के भी एक कलेक्टर हैं जो नियम कानून की धज्जियां उड़ने पर भी कोई भी कार्यवाही नहीं कर भू माफियाओं को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं इनकी भाजपा के नेता ही जमकर आलोचना कर रहे हैं लेकिन अभी तक ये कुर्सी पर जमे हैं जिससे सरकार की छवि तेजी से खराब हो रही है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।