प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के महत्वपूर्ण चुनाव के परिणाम की आज घोषणा हुई । कल शनिवार को इसके चुनाव हुए थे मतदान हुआ था वहीं आज इसकी मतगणना हुई।
ग़ौरतलब है कि प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के इस चुनाव में प्रेस क्लब के पांच युवा पत्रकारों की भी खूब चर्चा हुई । उन पांचों पत्रकारों का नाम है – टाइम्स ऑफ इंडिया की मेघना धूलिया, मयंक सिंह, न्यूज 18 संवाददाता शंकर आनंद और अनीस सिंह , सुरभी ।

इसके साथ ही प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सदाबहार गायक के तौर पर मशहूर नीरज ठाकुर, न्यूज नेशन चैनल संवाददाता मोहित दुबे की भी खूब चर्चा हुई।

आज दिग्गज पत्रकार रवीश कुमार और राजदीप सरदेसाई भी इन सबके बीच पहुंचे इससे आज प्रेस क्लब का वातावरण खुशनुमा रहा साथ ही सीनियर को अपने बीच पाकर कई पत्रकार उत्साह से भरे दिखे!

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई, रवीश कुमार, News 24 की वरिष्ठ संपादक अनुराधा प्रसाद, News 18 इंडिया नेटवर्क से प्रबल प्रताप सिंह, वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह, नौशाद आलम, चंद्रशेखर लूथरा, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पूर्व प्रेसिडेंट आनंद सहाय समेत सैकड़ों सम्मानित पत्रकारों ने चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिए। ये चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ था और रविवार को चुनाव का परिणाम आया ।

पूरी सूची

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।