भाजपा शासित राज्य में अब भाजपा का केंद्रीय संगठन बड़े पैमाने पर परिवर्तन की शुरुआत कर रहा है। ये शुरुआत गुजरात से हो रही है इसके बाद छत्तीसगढ़, राजस्थान व अन्य प्रदेश में भी होगी ये बताया जा रहा है। खासकर छत्तीसगढ़ से कई बड़ी शिकायत जिस तरह से लगातार ऊपर तक पहुंच रही है उससे मोदी, शाह समेत संगठन के बी एल संतोष बेहद नाराज़ हैं साथ ही भाजपा शासित राज्य में आमजन के बीच सरकार के घटते जनाधार को लेकर चिंतित भी हैं।

गुजरात भाजपा सरकार में बड़ा फेरबदल।
सूत्रों के अनुसार गुजरात भाजपा के सभी विधायकों को 16 और 17 अक्टूबर को अहमदाबाद में रहने का निर्देश दिया गया है।
भाजपा के चाणक्य और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज गुरुवार को रात्रि अहमदाबाद पहुंचेंगे।
गुजरात भाजपा सरकार के मंत्री आज संध्या या रात्रि तक राज्यपाल को अपना पद से त्यागपत्र दे सकते हैं।
शुक्रवार 11:30 बजे अहमदाबाद के महात्मा मंदिर में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण की बात सामने आ रही है।
सुनील बंसल आज रात्रि तक अहमदाबाद पहुंचेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रसाद नड्डा शुक्रवार को नई दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचेंगे और शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
नई दिल्ली के विश्वसनीय सूत्र बता रहे हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा शासित राज्य में उत्तराखंड,राजस्थान,मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़,उड़ीसा भाजपा सरकार में बड़े फेरबदल की संभावना बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में कुछ पुराने दमदार नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। निरंकुश नौकरशाह और भ्रष्ट अधिकारियों की सूची भी ख़ुफ़िया विभाग के द्वारा और एजेंसी के माध्यम से बनवाई जा रही है।

कई बड़े अधिकारियों की बेनामी संपत्ति की जांच भी अंदर ही अंदर करवाई जा रही है और कुछ रिपोर्ट ऊपर तक भी पहुंचाई गई है।

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में कुछ आईएएस, आईपीएस ,आईएफएस एजेंसियों के रडार पर भी हैं जिसमें से कुछ की शिकायत प्रमाणित दस्तावेज के साथ पहले ही की जा चुकी है।

रिपोर्ट आलोक शुक्ल।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।