अमरजीत भगत के लिए सीतापुर सीट से अब कांग्रेस में ही अंदरखाने विरोध की बात उठने लगी है!

छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने सहित महिला नेत्रियों को मौका देने की बात  कही इससे अब सीतापुर विधानसभा में महिला सीट दिए जाने को लेकर भी आवाज उठने लगी है!

बात भले ही महिला सीट के नाम की हो मगर अमरजीत भगत ने जिस तरह खुलकर टी एस सिंहदेव के शहर में ही उनके कद को गुटबाजी में कम करने की कोशिश की उससे सिंहदेव उस समय तो मौन रहे मगर अब चुनाव नज़दीक आते ही उनके समर्थक बड़ा दांव खेलने में सक्रिय हो गए हैं!

सीतापुर विधानसभा से कांग्रेस की महिला विंग के विभिन्न पदों पर रही शांति देवी व मौजूदा समय में सीतापुर से जनपद अध्यक्ष ने सीतापुर विधानसभा से महिला सीट करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री सहित छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा को मांग पत्र भेजा गया है. जिससे कि सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में महिला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव में उतारा जा सके!

इधर प्रदेश के खाद्य मंत्री व सीतापुर व विधानसभा से विधायक अमरजीत भगत ने कहा कि चुनाव के लिए चुनाव लड़े, पार्टी टिकट का मांग करे. लेकिन पार्टी गाईड लाइन और अनुशासन के दायरे में रहकर करे साथ ही कहाँ की पार्टी का टिकट कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मांगता है. यह पहली बार मैंने सुना है और कहा कि सबको साधुवाद देता हूं कि यह तो जागरूक समाज का एक उदाहरण है लोग सपना यहाँ तक देखते है. प्रजातंत्र राज में यह सम्भव है कि कोई भी कही से टिकट मांग सकता है. कोई भी कहीं से चुनाव लड़ सकता है. तो ऐसे में मेरे शुभचिंतक मेरे मित्र मेरी क्षमता को बढ़ाते हैं और किसी की क्षमता को बढ़ाना कोई गलत काम नहीं है।

ये बात जैसे ही 4, बार से लगातार विधायक और वर्तमान में मंत्री अमरजीत भगत को पता चली उन्होंने पार्टी अनुशासन का राग अलापा इस पर लोग चुटकी ले रहे हैँ और कह रहे हैं कि सिंहदेव से पंगा लेना अब अमरजीत भगत के लिए लगातार मुसीबत खड़ी करने वाला रहेगा!

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।