हथियारबंद दस्ते के साथ बेखौफ घूमकर कानून व्यवस्था को चुनौती देकर समानांतर अपनी व्यवस्था वो भी अजीबो-गरीब तर्क कि पंजाब की आज़ादी चाहता हूं। ये सब कर चंद दिनों में ही देश की कानून व्यवस्था के लिए 29 वर्षीय अमृतपाल सिंह जो कि फरार था आज दबोच लिया गया है।

अपने हज़ारों समर्थकों के साथ तलवार, लाठी डंडों से लैस होकर अमृतपाल सिंह ने पंजाब में दिन दहाड़े थाने में घुसकर समर्थक को पुलिस से छुड़ा लिया था। पुलिस लाचार होकर देखती रह गई थी।
कानून से अधिक दिनों तक आंख मिचौली नहीं कर सका अमृतपाल सिंह।

अमृतपाल पकड़ा गया -पंजाब के मोगा ज़िले से अमृतपाल को हिरासत में ले लिया गया है। खुफिया विभाग के सूत्र के मुताबिक ये बड़ी ख़बर सामने आ रही है।
(Arrested from moga by punjab police not central agencies )

सूत्रों के मुताबिक़ कल शाम को पुलिस को जानकारी मिली थीं कि अमृतपाल मोगा के रोड़ा गांव में छिपा हुआ है।

पंजाबी हीरो दीप सिंह सिद्धू के बनाए संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ की कमान संभालकर और भिंडरावाले को अपना आदर्श बताकर पंजाब में कमलप्रीत सिंह ने युवाओं के बीच गहरी पैठ तेजी से बनानी शुरू कर अपने समर्थकों का अच्छा खासा हुजूम खड़ा कर लिया था।

दीप सिंह सिद्धू किसान आंदोलन के समय लाल किले में पहुँचकर सिख झंडा फहरा दिया था इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अपराध दर्ज किया था।बाद में एक सड़क हादसे में दीप सिंह सिद्धू की मौत हो गई थी।

इसके बाद अचानक कमलप्रीत सिंह की एंट्री हुई जो भिंडरावाले को अपना आदर्श बताकर खुलेआम पंजाब की आज़ादी के लिए दलीलें देने लगा था।कमलप्रीत सिंह दुबई में रहता था और भारत आकर ‘वारिस पंजाब दे’ की कमान अपने हाथ में लेकर एक बार फिर देश की कानून व्यवस्था के लिए चुनौती देने का काम कर सुर्खियों में आना चाह रहा था।

यहां तक कि इसने देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की धमकी भी दे डाली थी।

अमृतपाल सिंह लगातार वेष बदलकर भाग रहा था जिसे आखिर कार पंजाब पुलिस ने धर दबोचा है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।