टी एस सिंहदेव से बातचीत का ऑडियो बकायदा वीडियो बनाकर वायरल किया।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लिए कई माँगे अब पार्टी के लिए सरदर्द बनती जा रही हैं।इसी कड़ी में आज एक युवक ने बकायदा वीडियो बनाकर ऑडियो वायरल कर दिया है। इसमें सिंहदेव भी स्पष्ट कह रहे हैं कि सुनी ही नहीं जा रही लेकिन मैं प्रयास करते रहूँगा।

पहल से युवक ने की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम प्रेरक संगठन ने उपमुख्यमंत्री से अपना खुला विरोध जताया फोन के माध्यम से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव जी से प्रेरक संघ प्रदेश अध्यक्ष संदीप द्विवेदी ने संपर्क किया और कहा हमारी तो लुटिया डूब रही है क्या करें तब उपमुख्यमंत्री ने स्वयं स्वीकार किया यह लोग हमारी सुन ही नही रहे है मतलब स्पष्ट है कांग्रेस दोमुहा चेहरा लेकर चल रही है दुनिया को दिखाने के लिए बाबा की स्थिति वही है जो पहले था प्रेरक संगठन ने भी स्पष्ट कर दिया है कि भूपेश बघेल का चेहरा लेकर कांग्रेस लड़ती है तो खुला विरोध करेंगे एक उप मुख्यमंत्री को यह चेतावनी भरे शब्दों में कहना और उपमुख्यमंत्री जी की विसता समझी जा सकती है कि सरकार की क्या नियत है प्रेरक 5 साल से कार्य से विरक्त है जो प्रशिक्षण का कार्य करते थे प्रदेश में इनकी संख्या 16000 है चुनाव की पूर्व इनको लिखकर वादा किया गया था और आज इनको अनदेखा किया गया है प्रेरक संघ कांग्रेस के इस सकार के अनुपूरक बजट का पूर्ण रूप से बहिष्कार करती व सभी कर्मचारी जो ठगी का शिकार हुए हैं सब को लेकर सरकार का विरोध करने का पूर्ण प्रयास करेगी ।*

संदीप द्विवेदी
प्रदेश अध्यक्ष संघर्षशील प्रेरक पंचायत कल्याण संघ छत्तीसगढ़

तय है कि डिप्टी सीएम बनाने के बाद भी कांग्रेस में गुटबाज़ी साफ़ दिखाई दे रही है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।