लड़के के हाथ में गोदना द्वारा लिखा गया वाक्य।जिसमें धन्यवाद ईशु लिखा है।

सरगुजा जिले के मैनपाट में गुपचुप तरीके से पुत्र का धर्म परिवर्तन कराने और धर्म परिवर्तन के बाद से पुत्र के मानसिक रूप से बीमार हो जाने का आरोप लगाते हुए नर्मदापुर के बरवापारा निवासी धनेश्वर राम ने मैनपाट थाने में शिकायत करते हुए अपराध पंजीबद्ध किए जाने की मांग की है।

पीड़ित पिता ने कहा मेरे पुत्र का धर्म परिवर्तन कराया गया।उसे कुछ पिला भी दिया है जिससे उसका दिमाग ही काम नहीं कर रहा।

दरसअल मैनपाट विकासखंड के बरवापारा के रहने वाले धनेश्वर राम ने बताया कि वे और उनकी पत्नी दोनों विश्रामपुर के एक निजी चिकित्सालय में भृत्य की नौकरी करते हैं। जिसकी वजह से वे विश्रामपुर में ही रहते हैं और पुत्र पुजेरी प्रसाद गांव नर्मदापुर बरवापारा में रहता था। कुछ दिनों पूर्व ग्रामीणों द्वारा पुत्र के मानसिक रूप से बीमार होने की जानकारी दी गई, तब वे गांव पहुंचे तो देखा कि पुत्र के हाथ में गोदना से अंग्रेजी में कुछ लिखा हुआ है। जब गांव के लोंगों से पुत्र के हाथ में बनाए गोदना को पढ़ाया गया तब पता चला उसके साथ में दूसरे धर्म के ईश्वर का धन्यवाद गोदा हुआ था। जब उन्होंने पुत्र से जानकारी ली तो पता चला पुत्र को खांसी आ रही थी,इस तरह के बीमार लोग को झांसा देने के लिए एक वर्ग विशेष के लोग गांव-गांव में घूमते हैं।जब उन्हें पता चला कि पुजेरी प्रसाद भी बीमार है और वे गांव में आए और बरिमा में एक व्यक्ति के घर पर चंगाई सभा होने की बात कह वहां ले गए।

लड़के के हाथ में अंग्रेजी में लिखा ‘धन्यवाद ईशु’

जहां चंगाई सभा में प्रार्थना के साथ भी उसे यह लालच दिया गया कि यदि वह धर्म परिवर्तन कर लेता है. तो उसे रूपए मिलेंगे और भविष्य में नौकरी भी. उसे यह बताया गया कि तुम्हे टीबी की बीमारी है. चंगाई सभा से उसकी यह बीमारी ठीक हो जाएगी, मगर जब से पुत्र ने धर्म परिवर्तन किया और चंगाई सभा में जाना शुरू किया तो उसकी स्वास्थ्य और बिगड़ती चली गई. वह मानसिक रूप से भी बीमार हो गया. वही पिता धनेश्वर राम ने मैनपाट पुलिस को बताया कि बरिमा में निवास करने वाले धर्मांतरित और वर्ग विशेष के लोगों के द्वारा किसी तरह चंगाई सभा में बीमारी ठीक होने का झांसा देते हुए धर्म परिवर्तन कराया जाता है. इसी तरह पुत्र का भी धर्म परिवर्तन कराया गया. इधर एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है और जांच में आए तथ्यों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल सीतापुर ने कहा कि पूरे तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और कार्यवाही की जाएगी।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।