Breaking news

बिहार के लिए NDA गंठबंधन द्वारा तय सीटों की संख्या

BJP – 101
JDU – 101
LJP (R) – 29
RLM – 06
HAM – 06
वहीं पप्पू यादव ने ये सीट निर्धारित होने के तुरंत बाद एक बड़ा बयान दिया है।

संजय झा ने आज अपना मिशन पूरा कर लिया

नीतीश कुमार जी को सीएम की गद्दी छोड़ने हेतु

मजबूर करने का षड्यंत्र पूरा

BJP 101 सीट और बीजेपी की H टीम
मतलब मोदी के हनुमान को 29 सीट
पिछलग्गू दो टीम को 12 सीटें दी गई

अर्थात टीम बीजेपी 142 सीट पर लड़ेगी
JDU 101 पर! नीतीश जी को फिनिश
करने का अभियान पूरा, अति पिछड़ा और
दलित समाज चेत जाओ, बीजेपी भगाओ
अपना अधिकार सम्मान बचाओ!

Big Political Devlopment for tomorrow:

लालू यादव, तेजस्वी यादव हाजिर हों….

सीबीआई कोर्ट पर कल टिकी होंगी लालू यादव परिवार की निगाहें

सोमवार को रेलवे टेंडर घोटाला मामले में कोर्ट सुना सकता है बड़ा फैसला

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में मौजूद होंगे लालू यादव, तेजस्वी यादव समेत कई अन्य आरोपी

Case Details:

IRCTC यानी रेलवे टेंडर घोटाला मामले में कथित आरोपी लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव सहित अन्य आरोपी 13 अक्टूबर को राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश होंगे।

स्पेशल जज विशाल गोगने सभी आरोपियों की मौजूदगी में 13 अक्टूबर को आरोप तय करने को लेकर फैसला सुनाएगा।।इस मामले में आरोपियों में आईआरसीटीसी के पूर्व ग्रुप जनरल मैनेजर वीके अस्थाना, आर के गोयल, सुजाता होटल्स के निदेशक विजय कोचर और विनय कोचर भी शामिल है। मामले की कुछ समय पहले हुई पिछली सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने कहा था कि– उनके खिलाफ सीबीआई के पास पर्याप्त सबूत नही है और उन्होंने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

जबकि सीबीआई ने 28 फरवरी को अदालत में कहा था कि — उसके पास अभियुक्तों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। कोर्ट इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था।

रिपोर्ट आलोक शुक्ल।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।