भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव को अंतिम रूप धीरे-धीरे देती जा रही है। देश के विभिन्न राज्यों से 204 लोकसभा क्षेत्र को चिन्हित किया है जिन्हें हर हालत में 2024 के लोकसभा चुनाव में जीतने का लक्ष्य अभी से ही भाजपा बनाकर चल रही है।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार जनवरी 2023 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। भाजपा राज्य और केंद्र के संगठन चुनाव स्थगित कर सकती है और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा का लोकसभा चुनाव संपन्न होते तक कार्यकाल बढ़ा सकती है।
इस पर मंथन करने के लिए 28 दिसंबर और 29 दिसंबर को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भाजपा की बड़ी बैठक होने जा रही है जिसमें 2023 को संपन्न होने वाले विधानसभा चुनाव जिसमें छत्तीसगढ़ में शामिल है और 2024 के लोकसभा चुनाव पर भाजपा की रणनीति क्या है उसे अंतिम रूप दिया जा सकता है।

चूंकि भाजपा के’ कांग्रेस मुक्त भारत अभियान ‘ में छत्तीसगढ की प्रचंड बहुमत वाली कांग्रेस सरकार वर्तमान में सबसे बड़ी फांस बनकर चुभ रही है इसलिए छत्तीसगढ को लेकर व्यापक मंथन और इसके बाद युद्ध स्तर पर क्रियान्वयन इस बैठक के बाद ही देखने को मिलना शुरू हो जाएगा।

जो संकेत मिल रहे हैं उससे भाजपा संगठन छत्तीसगढ में दूसरी पंक्ति के नेताओं की कमी को पूरी तरह महसूस कर चुकी है,इसे लेकर भी एक नई रणनीति बनाकर उस पर तेजी से अमल करने की विशेष योजना है। छत्तीसगढ में बेअसर मगर स्थापित चेहरों के मकड़जाल से भाजपा संगठन अब निकलने का मन भी बना चुका है।इसके लिए अंदरूनी तौर पर बहुत गुप्त रूप से बेहद तेज तर्रार और विशेषज्ञों को छत्तीसगढ भेजकर पहले ही पूरा डाटा केंद्रीय संगठन मंगवा चुका है।

छत्तीसगढ से लोकसभा की दो सीट खो चुकी भाजपा अभी से इन सीटों पर अलर्ट है।

वहीं पिछली बार सांसद बने अधिकांश चेहरे इस बार के लोकसभा चुनाव में गायब हो जायेंगे ये तय माना जा रहा है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।