छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने पर लैलूंगा रायगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष रवि भगत को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।

इससे पहले आज भूपेश बघेल के कार्यक्रम पर भी एक नज़र।

मुख्यमंत्री पहुंचे लैलूंगा के भेंट मुलाकात स्थल

कदम्ब का पौधा लगाकर मुख्यमंत्री ने की छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा की।

स्थानीय महिलाओं के हाथ से कांसा घास और धान बाली से बनी हैट पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत हुआ।

रायगढ़ के लैलूंगा से दसवीं बोर्ड परीक्षा में स्टेट टापर्स को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लैलूंगा की मुस्कान अग्रवाल ने 3rd और यहीं के छात्र मयंक गोयल ने हासिल किया है 5th रैंक

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने टॉपर्स के साथ सेल्फी भी ली और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

लेकिन कल ही भाजपा के द्वारा बड़े फेरबदल में आदिवासी समाज के नवयुवक रवि भगत को भाजयुमो का अध्यक्ष बनाया गया था और आज ही रवि भगत ने धमाकेदार एंट्री करते हुए सीधे सीधे छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने कार्यकर्ताओं के साथ काले झंडे दिखाए।

इससे साफ है कि अब भूपेश सरकार को हर जगह इस तरह के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ सकता है क्योकि जिस तरह से भाजपा यहां नए चेहरों को ला रही है उसका असर भी दिख रहा है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।