सरगुजा जिले के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट कार्निवाल महोत्सव के तीसरे दिन बॉलीवुड पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी के गाने पर क्या मंत्री , क्या अधिकारी सभी उनके गाने पर थिरकते हुए नज़र आए।दरसअल 3 दिनों तक चले इस मैनपाट कार्निवाल महोत्सव का कल समापन हो गया।जिसमे महशूर पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी ने कई गानों पर अपनी प्रस्तुति दी।

पुलिस की वर्दी पहने ज़िले की एसपी भावना गुप्ता,एडीशनल एसपी विवेक शुक्ला दलेर मेंहदी के साथ थिरकते दिखे।साथ ही कलेक्टर कुंदन कुमार भी थिरके।
सरगुजा आईजी भी मंच पर थिरके।

हर एक को अपने तरीके से जीवन जीने का,आनंद उठाने का पूरा अधिकार है।मगर प्रश्न ये उठ रहा है कि जब ज़िले के शीर्ष पद पर बैठे अधिकारी जिनके जिम्मे पूरा ज़िला है तो उनका आमजनता के बीच इस तरह का आचरण क्या पद की गरिमा के अनुकूल है।

छत्तीसगढ के पूर्व डीजीपी रामनिवास यादव जी ने कहा “मंच पर वर्दी में डांस करना कतई उचित नहीं है।यदि ये कार्यक्रम पुलिस अधिकारियों का होता या प्रशासनिक अधिकारियों का होता या देशभक्ति कार्यक्रम होता तो उसमें आप एक छूट के तहत मंच पर प्रस्तुति दे सकते हैं।मगर फ़िल्मी गायक आपको मंच पर नचाने लगे तो आपकी गरिमा आमजन के बीच बचेगी ही नहीं।और पुलिस की वर्दी में ये आचरण पूरक तरह से अशोभनीय है।”

अब देखना ये है कि राज्य सरकार और आईएएस और आईपीएस एसोसिएशन इस तरह के आचरण पर अपनी क्या प्रतिक्रिया देता है।

एक बेहद ईमानदार आईपीएस ने बतलाया कि “यूपी के डीजीपी ने तो बकायदा आदेश निकाला है कि कोई भी पुलिस अधिकारी सार्वजनिक मंच पर इस तरह की गतिविधि में दिखा तो कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही होगी।”

अब देखना ये है कि तमाम नेताओं के बीच,जनसमूह के बीच इस तरह से दलेर मेंहदी के एक इशारे पर डांस करने को लेकर राज्य सरकार और वरिष्ठ अधिकारी क्या इशारा करते हैं।दरअसल 3 दिनों तक चले इस मैनपाट कार्निवाल महोत्सव का कल समापन हो गया।जिसमे महशूर बॉलीवुड पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी ने कई गानों पर अपनी प्रस्तुति दी।इस दौरान बॉलीवुड पंजाबी सिंगर के गानों में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, सरगुजा रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग, सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार,सरगुजा एसपी भावना गुप्ता, वनमंडलाधिकारी पंकज कमल, समेत पुलिस के आलाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी नाचते हुए नजर आए साथ ही दर्शकों ने भी पंजाबी सिंगर के गानों पर जमकर डांस किया।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।